Author: डेस्क एडिटर

रांची…भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. पूरे प्रदेश में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है. एक ओर जहां शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज है. वहीं, दूसरी ओर बाजार में हरा और गेरुआ रंग पूरी तरह छा गया है. महिलाएं सावन के स्वागत के लिए हरी चूड़ियों, साड़ियों व पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं. तो कांवरियों के लिए गेरुआ वस्त्र, गमछा, झोला, और ‘बोल बम’ की टी-शर्ट की भारी मांग देखी जा रही है. रांची के बाजारों में भी हरी चूड़ी, गेरुआ वस्त्र और श्रृंगार…

Read More

दिल्ली..गरीब रथ ट्रेन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी जी-5 में अचानक धुआं उठने लगा. इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. कई यात्री अनहोनी की आशंका से डरकर चलती ट्रेन से कूद पड़े. इनमें से कई लोग चोटिल भी हुए हैं. हालांकि, हादसे में किसी भी तरह के विशेष नुकसान की सूचना नहीं है. धुआं उठता देख घबराए लोग घटना के बारे में एक यात्री ने फोन पर बताया कि दिल्ली-रांची गरीब रथ (ट्रेन संख्या 12878) दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 4:10 बजे रवाना…

Read More

गोमिया: बोकारो जिले के आईईएल गोमिया थाना के लटकूटा ग्राम के पास चापाकल के लिए बोरिंग कराए गए हॉल से कल मंगलवार को अचानक आग की लपटें उठने लगी. जमीन से आग की लपटें उठता देख ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मामले की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचलाधिकारी आफ्ताब आलम और थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे. आग बुझाने के लिए ओएनजीसी के अधिकारियों को सूचना दी गयी. ओएनजीसी के कर्मचारियों ने बुझाई आग सूचना मिलते ही ओएनजीसी के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आग…

Read More

डुमरी…डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने अपना एक चुनावी वादा निभा दिया। नावाडीह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जयराम महतो ने मैट्रिक और इंटर में अच्छा करने वाले छात्र- छात्राओं को राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों सम्मानित करवाया। इस दौरान टॉपर छात्र- छात्राओं को लैपटॉप और टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। जयराम महतो ने चुनाव से पहले वादा करते हुए कहा था कि अगर जनता उन्हें विधायक बनाती है तो वह अपनी सैलरी के 75 प्रतिशत पैसे जनता के बीच बांट देंगे। नावाडीह में आयोजित कार्यक्रम में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के वैसे छात्रों को आज सम्मानित किया गया जिन्होंने…

Read More

झारखंड में लागू नई शिक्षा नीति के तहत अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। साथ ही 11वीं के छात्रों का भी 12वीं में एडमिशन बंद कर दिया गया है। इस फैसले के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार, 8 जुलाई को जमशेदपुर में छात्र-छात्राओं ने एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। शिक्षा मंत्री बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही शिक्षा मंत्री…

Read More

रांची :  बिहार के पूर्णिया जिले में एक ही परिवार के पांच आदिवासी लोगों को जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है. इस टीम को मौके पर जाकर घटना की पूरी पड़ताल करने और रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. जांच टीम के सदस्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि इस टीम में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, राज कच्छप, जोशाई मार्डी और सोमनाथ मुंडा शामिल हैं. जांच टीम की ओर से तैयार…

Read More

रांची..केंद्र सरकार की मजदूरी विरोधी नीतियों के विरोध में 17 सूत्री मांगों के समर्थन में कल यानि  9 जुलाई को आम हड़ताल में मजदूर-किसान शामिल होंगे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों एवं मजदूरों पर कहर बरपा रही है. कोयला क्षेत्र में उत्पादन और ढुलाई दोनों बंद रहेगा  कोयला क्षेत्र में उत्पादन और ढुलाई दोनों बंद रहेगा. बैंक, एलआईसी से लेकर तमाम सार्वजनिक क्षेत्र के कल-कारखाने सेल, भेल, रेल से लेकर हवाई जहाज तक बनाने एवं उड़ने वाले मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. देश के तमाम किसान संगठनों ने भी आम हड़ताल में…

Read More

Ranchi: देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. बस कुछ दिन शेष फिर सभी शिवालय भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठेंगे. अगर आप रांची में रहते हैं तो इस सावन आपको रांची के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में महादेव का आशीर्वाद लेने जरूर जाना चाहिए. रांची के इन सभी शिव मंदिरों की अद्भुत धार्मिक मान्यताएं हैं. कई मंदिर तो ऐसे हैं, जहां आज भी महादेव स्वयं भक्तों को आशीर्वाद देने आते हैं. मरासिली पहाड़ राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर नामकुम क्षेत्र में उलातू गांव के समीप मरासिली पहाड़ है. पहाड़ पर…

Read More

रांची-झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि पूर्णिया की घटना मानवता पर कलंक है. बिहार सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता अब किसी से छिपी नहीं है. आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जा सकता. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. बिहार के पूर्णिया जिले में एक ही आदिवासी परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाकर मार डालना न सिर्फ हृदयविदारक घटना है, बल्कि यह आदिवासी अस्मिता और अधिकारों पर सीधा हमला है. आदिवासी समाज को कुचलने…

Read More

रांची..रांची में सरकारी शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब राजधानी रांची में प्लेसमेंट एजेंसियों की जगह होमगार्ड के जवान शराब दुकानों का संचालन करेंगे. इसे लेकर रांची डीसी ने एक पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, रांची जिले में कुल 166 खुदरा शराब दुकानें हैं. इनमें 76 विदेशी शराब दुकानें, 41 देशी शराब दुकानें और 49 कंपोजिट शराब दुकानें संचालित है कितने होमगार्ड जवानों की है जरूरत इनमें 76 विदेशी शराब दुकानों के लिए प्रति दुकान तीन होमगार्ड जवानों के हिसाब से कुल 228 जवानों की जरूरत है. इसी तरह 41 देशी शराब दुकानों…

Read More