गोमिया: बोकारो जिले के आईईएल गोमिया थाना के लटकूटा ग्राम के पास चापाकल के लिए बोरिंग कराए गए हॉल से कल मंगलवार को अचानक आग की लपटें उठने लगी. जमीन से आग की लपटें उठता देख ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मामले की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचलाधिकारी आफ्ताब आलम और थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे. आग बुझाने के लिए ओएनजीसी के अधिकारियों को सूचना दी गयी.
ओएनजीसी के कर्मचारियों ने बुझाई आग
सूचना मिलते ही ओएनजीसी के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद हॉल को सील कर दिया गया. ओएनजीसी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि इस तरह की परिस्थितियों में कैसे बचाव किया जा सकता है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


