लोहरदगा।लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली गांव निवासी पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी संजय भगत की हत्या कर दी गई। उसका शव भक्सो हर्रा टोली स्थित तालाब से सोमवार को बरामद किया गया है। संजय भगत की हत्या कर शव को पत्थर से बांध कर तालाब में डाल दिया गया था। सोमवार को तालाब की ओर गए ग्रामीणों की इस पर नजर पड़ी। शव देखने के बाद लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे…
Author: डेस्क एडिटर
श्रावणी मेले .भोले बाबा का प्रिय सावन का महीना शुरू होने में अब केवल 3 दिन शेष हैं. 11 जुलाई से सावन का पावन माह शुरू हो रहा है. देवघर में श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है. अगर आप भी इस वर्ष भोले बाबा का आशीर्वाद लेने बाबाधाम आ रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए. कठिन तपस्या होती है कांवड़ यात्रा श्रावणी मेले में हर साल लाखों की संख्या में…
दिल्ली. झारखंड के सरायकेला-खरसावां के झामुमो विधायक और नेता दिल्ली पहुंचे और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि दिशोम गुरु की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है. 19 जून से शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट हैं.खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, समाजसेवी बासंती गागराई, झामुमो नेता गणेश माहली, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, स्नेहा महतो, राजू महतो सहित कई प्रमुख नेता दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
इटखोरी, : चतरा जिले के चौपारण रोड में कॉलेज मोड़ के आगे आज सोमवार को एक बोलेरो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान धनखेरी निवासी मोहम्मद मारूफ के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला चौपारण के नेवरी करमा गांव निवासी है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ऑटो चालक चौपारण से इटखोरी की ओर आ रहा था. वहीं बोलेरो चालक चौपारण की ओर जा रहा है. इसी दौरान कॉलेज मोड़…
रांची। झारखंड में भारी बारिश से 13 जिलों में लोग बेहाल हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति राजधानी रांची की है, जहां भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी जमा होने से यातायात सहित आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों के घर में पानी घुस गया है। इससे उनको रात काटना मुश्किल हो गया है। रांची के नदी – नाले और डैम सहित सभी जल स्रोत लबालब भरे हुए हैं। इसके अलावा राज्य में कई जगह…
पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के आदेश पर 48 घंटे के लिए निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। 7 जुलाई की रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए तक यह आदेश जारी किया गया है। बताते चले कि रविवार की शाम पाल्हे कला गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़क हो गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन ने रोकने की कोशिश की लेकिन तभी एक पक्ष के जरिये पत्थरबाजी शुरू कर दी गई।…
हजारीबाग। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में रविवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें करतब दिखाने के दौरान आग की चपेट में आकर 15 लोग झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान आग का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच डीजल डालते ही अचानक आग भड़क उठीं और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले…
खूंटी। खूंटी जिला सहित पूरे झारखंड में पिछले 20-25 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण किसानों के अरमान पानी में बहते जा रहे है। लगातार हो रही मूसलाधार पानी के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। भारी बारिश के कारण किसान न खेतों मेें बिचड़े डाल पाये और न ही मड़ुवा या गोढ़ा धान की खेती हो पा रही है। खेतों में पानी भर जाने के कारण सभी बीच और बिचड़े पानी में बह जा रहे हैं। बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की भी कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भरने के कारण टमाटर,…
खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के बघिया आरसी टोली के दो बच्चों की गांव के ही तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दस वर्षीय आशीष केरकेट्टा और नौ वर्षीय विल्फ्रेड मड़की शामिल हैं। घटना रविवार देर शाम की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को आशीष केरकेट्टा और विल्फ्रेड मड़की नहाने के लिए गांव के ही एक तालाब गये थे। देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तोर परविार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उसी दौरान तालाब में आशीष का शव तैरता दिखा। बाद में गांव…
हजारीबाग, । बेलतू गांव में चल रहे झंडा विवाद को लेकर सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना पुलिस ने बेलतू गांव जाने से पहले ही रोक लिया। उन्हें थाने में डिटेन कर नजरबंद कर दिया। प्रशासन ने इसके पीछे धारा 144 का हवाला देते हुए क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाई है। जानकारी के अनुसार, बेलतू गांव में दो समुदायों के बीच धार्मिक झंडा लगाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से विवाद गहराता जा रहा है,…

