Author: डेस्क एडिटर

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां एक महिला ने अपने पति और एक अन्य महिला की बीच सड़क पर चप्पल से जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन पर शूट कर लिया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Read More

पलामू: पलामू में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी घर में सोये पुलिस जवान के घर से तीन लाख जेवर की चोरी कर फरार हो गये. घटना 6 जुलाई देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, पलामू मुख्यालय स्थित शहर थाना क्षेत्र के 20 फुटा पुल के पास कोयल नगर में पुलिस जवान महेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर से अज्ञात चोरों ने तीन लाख के जेवर और कीमती बर्तन चोरी कर लिये. चोरों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़कर वारदात को अंजाम को दिया है. सुबह हुई घटना की जानकारी बताया जा रहा है…

Read More

झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान चालू वित्तीय वर्ष के तीन महीने में जिन विभागों ने कम खर्च किया है, उन विभागों के सचिव को विशेष रूप से बुलाया गया है. सचिवों से पूछा जायेगा… बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही में एक दर्जन से अधिक विभागों की ओर से अब तक एक भी राशि खर्च नहीं हो पायी है. इस संबंध में राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि बैठक में राशि खर्च नहीं होने की समीक्षा की जायेगी. इसके साथ ही सचिवों से…

Read More

रांची..रांची में नशे में धुत आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया. आरोपियों ने जगन्नाथपुर थाना की पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया. इस हमले में पीसीआर वैन क्षतिग्रस्त हो गयी. आरोपियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी की. एएसआई ने केस दर्ज कराया बताया गया कि इस मामले में जगन्नाथपुर थाना के एएसआई अनिल कुमार राम ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने जानकारी दी कि चार जुलाई की रात 12:30 बजे पुराना विधानसभा मैदान में एक चालक तेजी से थार वाहन चला रहा था. उसमें बैठे लोग गाली-गलौज भी कर रहे थे. इस पर…

Read More

रांची। इस वर्ष झारखंड में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश देवघर जिले में हुई है रांची में एक जून से सात जुलाई तक 263 के मुकाबले 670.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे कम बारिश देवघर जिले में 254.6 के मुकाबले 162.9 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। यह औसत तापमान के 36 प्रतिशत कम है, जबकि रांची में 155 प्रतिशत अधिक है।इसके अलावा राज्य के जिन जिलों में अब तक बारिश हुई है उनमें गढवा में 19, गोड्डा में 27, पाकुड़ में 22, साहेबगंज में 21 मिमी बारिश दर्ज की…

Read More

सिमडेगा. जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करते हुए एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के साथ-साथ मामले को दबाने की कोशिश करने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुरडेग थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी बच्ची, जो चौथी कक्षा में पढ़ती है, उसी स्कूल के सरकारी शिक्षक सेल्सटीन किंडो…

Read More

झारखंड .भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब देशभर में शासन व्यवस्था में सुधार और नवाचार हो रहे हैं, तब हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर सेटिंग को लेकर बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। जहाँ एक मंत्री पहले से ही टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में है, वहीं अब एक और टेंडर घोटाले का सामने आना चौंकाने वाला और हैरान करने वाला है। अजय शाह ने आरोप लगाया कि पिछले पाँच वर्षों से गृह विभाग में बड़े पैमाने पर…

Read More

रांची। बड़कागांव से पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज ने बालू का कारोबार कर पांच साल में करीब आठ एकड़ जमीन खरीदी। उक्त जमीन हजारीबाग जिले के ही नौ मौजा में है। ये मौजा हैं केरेडारी, नयाखाप, हुपद, नवादा, छावनी, सिकरी, भदईखाप, सदामपुर और बहोरनपुर। यहां वर्ष 2019 से 2023 के बीच उसने 15 सेल डीड के जरिए उक्त जमीन खरीदी है। छापेमारी के दौरान ईडी को मिले जमीन के कागजात के अनुसार उक्त जमीन की सरकारी कीमत 1.70 करोड़ रुपये है। बालू का कारोबार करने के लिए अंकित राज ने अपने नाम से मेसर्स अंकित राज सैंड…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकता है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि, जातीय समीकरण, संगठनात्मक अनुभव और विवाद रहित छवि जैसे मानक निर्णायक होंगे। राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के सामने सत्ता में वापसी की बड़ी चुनौती है, इसीलिए नए नेतृत्व का चयन अत्यंत सावधानी से किया जा रहा है। कई राज्यों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों का चयन संघ की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को प्राथमिकता देकर…

Read More

 रांची। पवित्र सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से होने वाली है। इस अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु सुलतानगंज से गंगाजल लेकर कांवर यात्रा पर निकलते हैं।लेकिन झारखंड की राजधानी रांची से इसके लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय भेजा गया है। पहला प्रस्ताव रांची-मुरी-धनबाद-सुलतानगंज होते हुए भागलपुर के लिए और दूसरा रांची-हजारीबाग-सुलतानगंज होते हुए भागलपुर के लिए है। मंजूरी मिलने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। रांची सहित…

Read More