Author: डेस्क एडिटर

देश-विदेश: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों भरे जाएंगे। योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कितने पद और कहां इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक रिक्तियां पुलिस विभाग और प्रशासनिक सेवाओं में हैं। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के कुल 42 पद भरे जाएंगे, जबकि उप समाहर्ता (Deputy Collector) के 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, जनसम्पर्क पदाधिकारी…

Read More

Patna : पटना के पास फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को हिला दिया। दो चचेरे भाइयों के बीच चल रहे विवाद में भतीजे ने अपने ही परिवार पर गोली चला दी। इस घटना में 50 वर्षीय राजमंत्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रसलपुर निवासी राजकुमार प्रसाद और श्रवण प्रसाद के बीच महज दो इंच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष उसी जमीन पर बातचीत कर रहे थे। मृतका के…

Read More

Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। देवरिया थाना क्षेत्र के एकमा चौक स्थित वैशाली नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार  दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर शनि कुमार और विभागीय कर्मी अफजल कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से परिजन, बिजली विभाग और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शायद रात देर या सुबह-सुबह हुआ। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग एकमा चौक के पास पुल के नीचे कार डूबी…

Read More

Chatra : चतरा के पिपरवार सीसीएल क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने खुलेआम चुनौती दी। राजधर साइडिंग में नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कोयला लोडिंग में लगी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा और मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दुस्साहसिक वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गैंग आजाद सरकार ने ली है। “आजाद सरकार” नाम से बने फेसबुक पेज पर जारी प्रेस रिलीज में धमकी भरे शब्दों में लिखा गया है कि कोयला ट्रांसपोर्टर और व्यवसायी काम को मैनेज नहीं करेंगे तो उन्हें गंभीर नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रेस…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दिनेश कुमार साह ने शुक्रवार को अपनी भाभी लैला कुमारी और उनके दो बच्चों के लापता होने की शिकायत कदमा थाना में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि लैला कुमारी अपने दोनों बच्चों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के साथ गुरुवार को घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि लैला कुमारी अक्सर बच्चों के साथ पास के इलाके में ट्यूशन पढ़ाने जाती थीं और आमतौर पर तय समय पर घर लौट आती थीं। इस बार तीनों…

Read More

Ranchi : झारखंड में नवप्रोन्नत डीएसपी स्तर के चार अधिकारियों को पोस्टिंग मिल गयी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों की पदस्थापना से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सभी चार अधिकारियों को विशेष शाखा में डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पदस्थापना पाने वाले अधिकारियों में अखिलेश प्रसाद मंडल शामिल हैं, जिनका गृह जिला रांची है। वहीं सरोज कुमार सिंह का गृह जिला समस्तीपुर, बिहार बताया गया है। इसके अलावा शैलेश प्रसाद पश्चिम सिंहभूम जिले से हैं और बिनोद उरांव का गृह जिला भी रांची है। यह आदेश झारखंड राज्यपाल के आदेश से जारी…

Read More

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही अनुमंडल में झारखंड माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह परीक्षा 3 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। इसे देखते हुए बरही अनुमंडल दंडाधिकारी जोहन टुडू ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। यह निषेधाज्ञा 2 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक या परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी और अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। आदेश के…

Read More

Ranchi : राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस जमीन घोटाले से जुड़े एक मामले में भेजा गया है। ईडी ने नोटिस के जरिए उनसे पहले हुई पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी इस मामले में पहले भी उनसे पूछताछ कर चुकी है। उस दौरान उन्होंने जो जानकारियां दी थीं, अब उन्हीं बिंदुओं से जुड़े कागजात और प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है। ईडी का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की…

Read More

देश-विदेश: ईडी ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियों की करीब 1,885 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर दिया है। यह कार्रवाई विभिन्न बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच के तहत की गई है। ईडी के अनुसार, यह कुर्की रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL), यस बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCom) के बैंक फ्रॉड मामलों से संबंधित है। किन संपत्तियों पर कार्रवाई हुई ईडी ने जिन संपत्तियों को कुर्क किया है, उनमें रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की प्रमुख कंपनियों में हिस्सेदारी शामिल…

Read More

देश-विदेश: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में संपन्न हुआ। अजित पवार को उनके दोनों बेटे पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, चाचा शरद पवार और बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और MNS प्रमुख राज ठाकरे भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हजारों लोग पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित…

Read More