Ranchi: रांची के सुखदेव नगर, कोतवाली थाना, लालपुर थाना और कोकर सदर थाना क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से थाना परिसरों में सैकड़ों गाड़ियां पड़ी हुई हैं. इन गाड़ियों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई गाड़ियां तो पूरी तरह से सड़ चुकी हैं. जबकि कुछ गाड़ियां अब सड़ने की कगार पर हैं. चारों थाना क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग 900 से 1000 गाड़ियां पड़ी हुई हैं. जिनमें बाइक, स्कूटी, कार, ऑटो, ई-रिक्शा और ट्रक शामिल हैं. इन गाड़ियों की इतनी अधिक संख्या हो चुकी है कि थाना परिसर में जगह खत्म हो गई है और गाड़ियां एक-दूसरे के…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : केंद्र सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में राष्ट्रव्यापी हड़ताल और चक्का जाम को झारखंड में मजदूर संगठनों ने सफल बताया. आंदोलन के तहत रांची सहित राज्यभर में बैंक, बीमा कार्यालय, कोयला खदानें और कई सार्वजनिक संस्थान पूरी तरह से बंद रहने का दावा किया गया.झारखंड में हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा माले, सीपीएम, एटक, सीटू और अन्य संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया.आंदोलन में शामिल नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मजदूर विरोधी काला…
रांची…बिहार-झारखंड के बॉडर पर स्थित गया के डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास से 16 लाख रुपये कैश बरामद किये है। आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। 16 लाख कैश से साथ पकड़े गए आरोपी बबलू सिंह को हिरासत में लेते हुए उन्हें बाराचट्टी पुलिस को सौंप दिया गया है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि डोभी चेकपोस्ट पर झारखंड से गुजरने वाली हर गाड़ी की नियमित रूप से जांच की जा रही थी। इसी दौरान झारखंड…
लोहरदगा । लोहरदगा थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली निवासी पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी संजय भगत की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। हत्या में शामिल मृतक के चचरे भाई और चचेरी बहन सहित आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान भक्सो हर्रा टोली निवासी महादेव भगत का पुत्र और संजय भगत का चचेरा भाई बृजमोहन भगत, चचेरी बहन जयंती भगत, रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र के चटवल निवासी फूलचंद महली के पुत्र राजू महली, चान्हों थाना क्षेत्र के पिपराटोली निवासी गंदरू उरांव के…
धनबाद। मानसून के आगमन के साथ ही 20 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मानसून सीजन में अब तक 475.9 मिमी बारिश हो चुकी है। सामान्य से 66 फीसदी अधिक बारिश के साथ धनबाद उत्तर-पूर्वी जिलों में शीर्ष पर है। मंगलवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। कभी धूप खिली तो कभी बूंदाबांदी हुई। सुबह से रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम में बदलाव का दौर अगले दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान धूप खिलेगी और बीच-बीच में बारिश भी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया…
डुमरी..डुमरी विधायक जयराम महतो अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी सौगात देने वाले हैं. विधायक ने बताया कि वैसी महिलाएं जिन्होंने अपने परिवार के मुखिया को खो दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति खराब है, उन्हें वे पेंशन के रूप में प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहते हैं. इस दिशा में वे जल्द ही कार्य करेंगे. अपने वेतन से इन महिलाओं को देंगे पेंशन विधायक जयराम महतो ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे उन महिलाओं की सहायता करना चाहते हैं, जिन्होंने अपने परिवार के मुखिया को खो दिया है और उनकी आर्थिक सही नहीं…
चाईबासा -भाकपा माओवादियों की बड़ी साजिश आज फिर झारखंड में नाकाम हो गयी. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में लगाकर रखे गए 18 आईईडी बम को बरामद कर लिया है. सभी का वजन करीब तीन-तीन किलोग्राम है. बम निरोधक दस्ते की मदद से जंगल में ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी को नष्ट कर दिया गया. पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले के बॉर्डर पर मिली सफलता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम एवं खूंटी जिले के सीमावर्ती इलाके (अड़की थाना के कोचांग के पास) में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए लगभग 18 IED बम सुरक्षा बलों ने बरामद…
झारखंड…झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बीते कई दिनों से इलाजरत है. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत राज्य और केंद्र के कई नेता और मंत्री उनका हाल जानने अस्पताल गये थे. इसी बीच आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे. बाबूलाल मरांडी ने सीएम से की बातचीत बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत कर गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म एक्स…
बोकारो…श्रमिक संगठनों के भारत बंद का असर झारखंड के कई जगहों पर देखने को मिल रहा है. विभिन्न यूनियनों के द्वारा हड़ताल को सफल बनाने के लिए चक्का जाम किया जा रहा है. मंगलवार को राज्य के गोबिंदपुर उत्खनन विभाग (धनबाद) में यूनियन प्रतिनिधि काम बंद कराते दिखे. मालूम हो कि यह इलाका बीसीसीएल (BCCL) के 12 परिचालन क्षेत्रों में से एक है. यह कोयला खनन के लिए जाना जाता है. इस इलाके में चालू और बंद दोनों तरह की खदानें मौजूद हैं. इन जगहों पर दिख रहा असर इसके साथ ही गांधीनगर क्षेत्र में भी देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल का…
जमशेदपुर…सोशल मीडिया पर दिखावे की होड़ में इन दिनों लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी पोस्ट कर देते हैं. और बाद में लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. कुछ ऐसा ही मामला जमशेदपुर जिले से सामने आया है. यहां सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया. उनकी पोस्ट वायरल होते ही कल मंगलवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में मानगो लक्ष्मण नगर निवासी रितेश सिंह और शांतिनगर निवासी अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा शामिल हैं. दो देसी कट्टा और मोबाइल जब्त पुलिस ने…

