Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची»भक्ति में केसरिया हुआ कपड़ों का बाजार
रांची

भक्ति में केसरिया हुआ कपड़ों का बाजार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 9, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची…भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. पूरे प्रदेश में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है. एक ओर जहां शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज है. वहीं, दूसरी ओर बाजार में हरा और गेरुआ रंग पूरी तरह छा गया है. महिलाएं सावन के स्वागत के लिए हरी चूड़ियों, साड़ियों व पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं. तो कांवरियों के लिए गेरुआ वस्त्र, गमछा, झोला, और ‘बोल बम’ की टी-शर्ट की भारी मांग देखी जा रही है. रांची के बाजारों में भी हरी चूड़ी, गेरुआ वस्त्र और श्रृंगार के सामान की काफी डिमांड है.

रांची के शिवालय सावन के लिए तैयार

रांची का ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, महाकाल मंदिर और सुरेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सावन को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. सावन सोमवारी के अवसर पर अरघा के माध्यम से जलाभिषेक की व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक सोमवार और नागपंचमी के दिन विशेष पूजा और महाआरती होगी. भक्तों के लिए जल, लोटा और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गयी है. चुटिया स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में इस बार भक्तों का प्रवेश पश्चिम द्वार से और निकासी दक्षिण द्वार से करायी जायेगी.

इस सावन हरी चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है. रंगरेज गली, अपर बाजार और मेन रोड की दुकानों पर 50 से अधिक डिजाइनों की चूड़िया फिरोजाबाद से मंगायी गयी हैं. चूड़ियों की कीमत 30 से 100 प्रति डब्बा, जबकि पूरा मैचिंग सेट 150 तक का है. हरे रंग की साड़ियों और सूट्स की भी बड़ी रेंज उपलब्ध है. कॉटन, सिल्क, सिफॉन और चुनरी प्रिट की साड़ियों की कीमत 1000 से शुरू होकर 5000 तक जा रही है. युवतियों के बीच हरी कुर्ती, सेमी स्टिच सूट और प्लाजो की मांग सबसे अधिक है. मालूम हो कि हरी चूड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026

मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को ईडी का नोटिस, मांगी जमीन घोटाले से जुड़ी जानकारी

January 30, 2026

रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आयकर विभाग ने मारा छापा

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.