Author: डेस्क एडिटर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने घूसखोर पटवारी को रंगे हाथ 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। पूरा मामला शंकरगढ़ का है। मिली जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम विनायकपुर निवासी राजेश ने जमीन सीमांकन के लिए तहसील में आवेदन दिया था। सीमांकन के लिए पटवारी महेंद्र कुजूर ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि, महेंद्र कुजूर पटवारी के क्षेत्र में ग्राम विनायकपुर नहीं आता है। उसकी दोस्ती विनायकपुर के पटवारी से है। बार…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को फीफा रैंकिंग में तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को जारी हुई ताज़ा फीफा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर 133वें स्थान पर पहुंच गया है। यह भारत की पिछले लगभग एक दशक में सबसे निचली रैंकिंग है। इससे पहले भारत दिसंबर 2016 में 135वें स्थान पर था। 2023 के अंत तक भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ट्रॉफियां जीती थीं और टॉप 100 में जगह बना ली थी। लेकिन उसके बाद से प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। पहले 2023 एएफसी एशियन कप के ग्रुप स्टेज से बाहर होना, फिर…

Read More

रांची..राजधानी रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू हो गयी है. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं. इस बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता और मंत्री शामिल हुए हैं. सीएम ने किया अमित शाह का स्वागत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता और एक पेंटिंग देकर स्वागत किया. वहीं अन्य अतिथियों का भी सीएम ने पौधा देकर स्वागत किया. मुख्य मंच पर अमित शाह के एक तरफ हेमंत सोरेन और दूसरी तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री…

Read More

पटना। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आज सुबह राजधानी पटना, सहरसा और सीतामढ़ी में छापा मारा है। यह कार्रवाई बिहार सरकार के एक अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर की गई है।अधिकारियों के अनुसार, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसइआईडीसी) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के ठिकानों पर दबिश दी गई है। ईओयू की एक टीम सीतामढ़ी, तीन टीमें सहरसा और दो टीमें पटना में कार्रवाई कर रही हैं। टीमों में आर्थिक अपराध इकाई के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। तीनों जगह सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। ईओयू की प्रारंभिक जांच में…

Read More

Dhanbad …तोपचांची प्रखंड की गुनघसा पंचायत के आदिवासी टोला सुकुडीह के आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. स्थिति को देखते हुए चयन प्रक्रिया कर दी गयी. इसके बाद लोग शांत हुए. सेविका पद के लिए 19 महिलाओं ने आवेदन जमा किया. हर आवेदन की जांच के बाद अंक दिया जा रहा था. लेकिन आदिवासी समुदाय की महिलाओं का आवेदन किनारे रखा जा रहा था. सीडीपीओ ममता साह ने ओबीसी से एक महिला का चयन की घोषणा की. इस पर आदिवासी महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया. यह देख सीडीपीओ आमसभा छोड़ कर निकल गयी.…

Read More

रांची: राजधानी रांची स्थित रेडिशन ब्लू होटल में आज 10 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वीवीआइपी शामिल होंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कारण शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किये गये हैं. राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा. ऑटो से सफर करने वाले लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सुबह 8 बजे से ऑटो का परिचालन बंद ट्रैफिक व्यवस्था…

Read More

Ranchi..कल 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है. राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में हर साल श्रावण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. खासकर सोमवार को तो यहां जलार्पण करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका खास इंतजाम किया जा रहा है. कल बुधवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बुधवार को सावन को लेकर पहाड़ी मंदिर में की गयी व्यवस्था का जायजा लिया. पहाड़ी मंदिर में अरघा से ही होगा जलाभिषेक सावन के शुरुआत के साथ ही कल 11 जुलाई से पहाड़ी…

Read More

पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था आज सुबह रवाना हुआ। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर की 38 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू हुई है। इसका समापन नौ अगस्त को होगा। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ जम्मू बेस कैंप और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। यह तीर्थयात्रा पहलगाम मार्ग (अनंतनाग जिला) और बालटाल मार्ग (गंदरबल जिला) दोनों के माध्यम से एक साथ हो रही है।

Read More

वाशिंगटन। पिछले साल जुलाई में डोनाल्ड ट्रंप पर की गई गोलीबारी की घटना के संबंध में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने अपने छह एजेंटों को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले साल 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास से जुड़ी विफलताओं के सिलसिले में की गई है। एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, 13 जुलाई, 2024 को हुई गोलीबारी की घटना की बरसी से चार दिन पहले ही इन कर्मियों के निलंबन की पुष्टि की गई है। इस गोलीबारी में ट्रंप का…

Read More

रांची,। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां श्रमिक और किसान विरोधी हैं। मजदूरों की यूनियन को कमजोर किया जा रहा है, कानून निजी कंपनियों के हित में बदले जा रहे हैं और पब्लिक सेक्टर का निजीकरण करके देश को कॉर्पोरेट के हाथों बेचा जा रहा है। भट्टाचार्य बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक झामुमो रांची जिला कमेटी की ओर से देशव्यापी हडताल के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। भट्टाचार्य ने कहा कि देश के किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सात महीने तक ऐतिहासिक आंदोलन किया। इसमें…

Read More