Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»इंटरमीडिएट के छात्रों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का किया घेराव
#Trending

इंटरमीडिएट के छात्रों ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का किया घेराव

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड में लागू नई शिक्षा नीति के तहत अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। साथ ही 11वीं के छात्रों का भी 12वीं में एडमिशन बंद कर दिया गया है। इस फैसले के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार, 8 जुलाई को जमशेदपुर में छात्र-छात्राओं ने एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। शिक्षा मंत्री बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे थे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही शिक्षा मंत्री बाहर निकले, पहले से मौजूद दर्जनों छात्र-छात्राएं उनके सामने आ डटे और नई शिक्षा नीति को लेकर नाराजगी जताने लगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षा मंत्री के अंगरक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।छात्राएं शिक्षा मंत्री से इंटरमीडिएट बंद किए जाने के फैसले को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट करने की मांग कर रही थीं। वहीं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार ने इस पर पहल की है और किसी छात्र को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हालांकि छात्राएं मानने को तैयार नहीं थीं। स्थिति बिगड़ते देख शिक्षा मंत्री ने संयम बरता और हाथ जोड़कर सभी की बातें सुनीं। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार के स्तर पर उनकी मांगों को रखा जाएगा। साथ ही जल्द ही कोई ठोस समाधान निकालने का आश्वासन भी दिया।गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री कॉलेजों में 12वीं का नामांकन बंद कर दिए जाने से छात्रों में भारी नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि न तो आगे की पढ़ाई का मार्ग स्पष्ट है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की कोई जानकारी दी गई है। इसी को लेकर छात्रों का आक्रोश फूटा और उन्होंने शिक्षा मंत्री का घेराव किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

रामगढ़ में कोयला तस्करी का फैलता जाल, पावर प्लांट बना ‘खेवनहार’, चतरा, हजारीबाग और बोकारो से आ रही अवैध कोयले की बड़ी खेप,सिंडिकेट के सहारे चल रहा करोड़ों का खेल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

रामगढ़ में काला कारोबार: कोयले का काला कारोबार आउट आफ़ कंट्रोल, प्रशासन खामोश, पावर प्लांट की आड़ में फल-फूल रहा “कोयला माफिया का काला साम्राज्य, पढ़े पूरी खबर

April 15, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.