रांची..रांची में सरकारी शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब राजधानी रांची में प्लेसमेंट एजेंसियों की जगह होमगार्ड के जवान शराब दुकानों का संचालन करेंगे. इसे लेकर रांची डीसी ने एक पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, रांची जिले में कुल 166 खुदरा शराब दुकानें हैं. इनमें 76 विदेशी शराब दुकानें, 41 देशी शराब दुकानें और 49 कंपोजिट शराब दुकानें संचालित है
कितने होमगार्ड जवानों की है जरूरत
इनमें 76 विदेशी शराब दुकानों के लिए प्रति दुकान तीन होमगार्ड जवानों के हिसाब से कुल 228 जवानों की जरूरत है. इसी तरह 41 देशी शराब दुकानों के लिए लिए प्रति दुकान एक यानी कुल 41 जवान व कंपोजिट शराब दुकान के लिए प्रति दुकान दो यानी कुल 98 जवानों की जरूरत है
.डीसी ने लिखा पत्र
बताया जा रहा है कि रांची जिले में उत्पाद विभाग से जुड़े दुकानों के संचालन के लिए होमगार्ड के कुल 367 जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी. यह नियुक्ति जिला उत्पाद कार्यालय रांची में किया जाना आवश्यक है. इस संबंध में डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने होमगार्ड के समादेष्टा को पत्र लिखा है.


