Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»विधायक ने पूरा किया अपना वादा, डुमरी के टॉपर छात्रों को बांटा अपनी सैलरी का 75%
झारखंड

विधायक ने पूरा किया अपना वादा, डुमरी के टॉपर छात्रों को बांटा अपनी सैलरी का 75%

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 8, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

डुमरी…डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने अपना एक चुनावी वादा निभा दिया। नावाडीह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जयराम महतो ने मैट्रिक और इंटर में अच्छा करने वाले छात्र- छात्राओं को राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों सम्मानित करवाया। इस दौरान टॉपर छात्र- छात्राओं को लैपटॉप और टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। जयराम महतो ने चुनाव से पहले वादा करते हुए कहा था कि अगर जनता उन्हें विधायक बनाती है तो वह अपनी सैलरी के 75 प्रतिशत पैसे जनता के बीच बांट देंगे। नावाडीह में आयोजित कार्यक्रम में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के वैसे छात्रों को आज सम्मानित किया गया जिन्होंने टॉप टेन रैंक हासिल किया था। जयराम महतो ने फ़िलहाल अपनी 3 महीने की सैलरी की 75 %  राशि छात्रों के बीच बांटी है। आज के कार्यक्रम में 4 टॉपरों को लैपटॉप, 36 टॉपरों को टैबलेट और 70 पंचायत के 70 टॉपरों को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया। एक विधानसभा क्षेत्र में किसी एक विधायक द्वारा ऐसा आयोजन करना और उसमें महामहिम राज्यपाल का मुख्य अथिति के रूप मे मौजूद रहना अपने आप में अनोखा है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग अपने बच्चों को सम्मानित होता देख खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। इस भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ- साथ डीसी अजय नाथ झा और एसपी सहित जिले के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा है कि वह अब आगे किसान को मदद करेंगे। साथ ही जो बच्चे किसी कारणवश परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं उन्हें भी प्रोत्साहित किया जायेगा। जयराम महतो ने कहा कि मैं जनता का विधायक हूं और मेरी हर चीज पर जनता का हक है। इसलिए मैं अपनी सैलरी उनके ही कल्याण के लिए उनके ही बीच बांट रहा हूं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.