Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे पैसेंजर
देश-विदेश

दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे पैसेंजर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 9, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दिल्ली..गरीब रथ ट्रेन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी जी-5 में अचानक धुआं उठने लगा. इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. कई यात्री अनहोनी की आशंका से डरकर चलती ट्रेन से कूद पड़े. इनमें से कई लोग चोटिल भी हुए हैं. हालांकि, हादसे में किसी भी तरह के विशेष नुकसान की सूचना नहीं है.

धुआं उठता देख घबराए लोग

घटना के बारे में एक यात्री ने फोन पर बताया कि दिल्ली-रांची गरीब रथ (ट्रेन संख्या 12878) दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 4:10 बजे रवाना हुई. ट्रेन जब गाजियाबाद-खुर्दा के बीच शाम 5:30 बजे पहुंची, तो यात्रियों ने बोगी संख्या जी-5 में धुआं उठते देखा. इससे पैसेंजर घबरा गये, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने इसकी जानकारी बोगी में मौजूद टीटी को दी.

टीटी ने गार्ड और लोको पायलट को दी जानकारी

वहीं, टीटी ने मामले की जानकारी गार्ड और लोको पायलट को दी. इसके बाद ट्रेन की गति धीमी हुई. लेकिन यात्रियों में अनहोनी होने का डर इतना बढ़ गया कि लोग अपने-अपने सामान के साथ ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही कूदने लगे. इस दौरान गिरने की वजह से कई लोग चोटिल भी हुए. गनीमत रही कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

 

यात्रियों को खराबी के बारे में नहीं दी सूचना

ट्रेन के रुकने पर रेलकर्मियों ने जांच की, लेकिन खराबी के बारे में यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी गयी. इस दौरान यात्री डर की वजह से पटरी के आसपास ही खड़े रहे. करीब 35 मिनट बाद यात्रियों को फिर से उसी बोगी में बैठने के लिए कहा गया. साथ ही यह भी बताया गया कि गड़बड़ी दुरुस्त कर दी गयी है. इसे लेकर सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.