Author: खबरबोल एडिटर

रामगढ़। जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमार जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि दिशोम गुरु के निधन पर इस पूरे राज्य के साथ-साथ रामगढ़ जिला को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष ऋषि महतो, महासचिव सीताराम, अधिवक्ता बंशीधर गोप आदि उपस्थित थे।

Read More

रामगढ़। रांची-पटना मुख्य मार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में सोमवार को चेटर मोड़ के पास सड़क पर पड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से एक और ट्रेलर जा टकराई। इस घटना में चालक, खलासी सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रांची से हजारीबाग की ओर से जा रही ट्रेलर संख्या एनएल 01एबी 8389 का अचानक घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान चालक कई वाहनों को बचाते हुए सड़क पर पड़े पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से जा टकरा गई। इधर, घटना किसी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक, खलासी और एक…

Read More

रामगढ़। वृंदावन पॉलीडॉक हॉस्पिटल असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए सबसे बेहतरीन संस्थान साबित हो रहा है। इस अस्पताल ने एक बार फिर एक 38 वर्षीया महिला को मौत से खींच निकला। इस महिला की जान मायस्थेनिक क्राइसिस नामक बीमारी से बचाई गई। यह जानकारी सोमवार को अस्पताल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डॉक्टर कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि हजारों में एक व्यक्ति को यह बीमारी होती है। शुरुआती दौर में यह बीमारी बेहद आसानी से ठीक की जा सकती है। लेकिन जब यह क्राइसिस मोड में पहुंच जाता है तो मरीज की जान बचा पाना मुश्किल हो जाता…

Read More

रामगढ़। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में चार दिवसीय 19वां भादो अमावस्या महोत्सव 20 से 23 अगस्त तक दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। महोत्सव को लेकर दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे विदेशी खुशबूदार फूलों से कोलकाता के प्रसिद्ध मालियों द्वारा सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में रंग पेंट का कार्यक्रम चल रहा है। महोत्सव के दौरान आकर्षक विद्युत साजा भी की जाएगी। अमावस्या महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार 20 अगस्त दोपहर 3.30 से दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई जाएगी, दूसरे दिन गुरुवार को 21 अगस्त…

Read More

राजस्थान। हाई कोर्ट ने एक बड़ा फ़ैसला सुनाते हुए ‘सिजोफ्रेनिया’ (Schizophrenia) नामक गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही एक महिला की 12 साल पुरानी शादी को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने इस शादी को पति और उसके परिवार के साथ ‘धोखाधड़ी’ बताया है, क्योंकि शादी से पहले महिला की बीमारी की बात छुपाई गई थी। क्या कहा कोर्ट कोर्ट ने कहा कि सिजोफ्रेनिया एक गंभीर बीमारी है, जो सामान्य वैवाहिक जीवन जीने से रोकती है। इस फ़ैसले के बाद महिला अब पति से गुज़ारा भत्ता पाने की हक़दार नहीं रहेगी। अदालत ने महिला द्वारा पति के ख़िलाफ़ दर्ज कराए…

Read More

मोकामा की सियासत में एक बार फिर गूंज रहा है “छोटे सरकार” का नाम। जनता के चहेते और निडर नेता अनंत सिंह ने अपने अंदाज़ में साफ कर दिया है – मोकामा की लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सम्मान, विकास और न्याय के लिए है। अनंत सिंह ने बताया कि जनता का भरोसा: हर सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही हमारा कर्तव्य है। निडर नेतृत्व: अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत। विकास का विज़न: मोकामा को आगे बढ़ाने का संकल्प। समर्थकों का कहना “छोटे सरकार” सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भरोसे का दूसरा नाम है।

Read More

रामगढ़। झारखंड के कुजू गाँव की हवा अब पहले जैसी नहीं रही। एक समय हरे-भरे जंगलों और खेतों से घिरा यह गाँव, आज धुएँ, बीमारी और खामोशी में डूबता जा रहा है। वजह श्रीराम पावर एंड स्टील फैक्ट्री। वे आगे कहते है कि उद्योग विकास की पहचान होते हैं, लेकिन जब वही उद्योग किसी गाँव के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दें, तो यह सोचने का समय है कि आखिर ये कैसा विकास है? कुजू में स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील, जो रूंगटा ग्रुप की मिल्कियत है, आज ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन चुकी है। कहाँ गया वो हरा कुजू?…

Read More

अपने जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन की भावुक पोस्ट, पढ़े पूरी पोस्ट आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं। मुझे जीवन देने वाले मेरे जीवनदाता, मेरी जीवन की जड़ें जिनसे जुड़ी हैं, वही मेरे साथ नहीं हैं। बहुत कष्टकारी क्षण है यह। जिनकी मजबूत उंगलियों ने बचपन में मेरे कदमों को थामा, जिनके संघर्ष और लोगों के प्रति जिनके निश्चल प्रेम ने मुझे संवेदनशीलता के साथ जीना सिखाया, हर कठिनाई को सहजता से अवसर में बदलना सिखाया और जब भी राह में अंधेरा हुआ, दीपक बनकर मुझे आगे बढ़ने का रस्ता दिखाया, वह बाबा दिशोम गुरुजी प्रकृति का अंश बनकर…

Read More

सरहदों पर रहकर हमें सुरक्षित रखने वाले जवानों के चेहरे में खुशी लाना हम सभी का दायित्व:निशा रामगढ़। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज सेवा में तत्पर समाजसेवी संस्था मारवाड़ी महिला समिति रामगढ़ शाखा ने शनिवार को छावनी में स्थित सिख रेजीमेंट सेंटर के मुख्यालय में जाकर सेना के करीब 100 जवानों एवं अधिकारियों को रक्षाबंधन के अवसर पर समिति की बहनों ने राखी रुपी रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति की सदस्यों ने मुख्यालय पहुंचकर सेना के जवानों तथा अधिकारियों की कलाइयों पर राखी बांधकर उन्हें मिठाइयां खिलाई। समिति के अध्यक्ष निशा जैन ने कर्नल दिलीप सिंह…

Read More

स्व रिझूनाथ चौधरी ने जगाया था शिक्षा का अलख, कोने कोने तक पहुंची थी शिक्षा की रोशनी:मनोज रामगढ़। आजसू पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को अलग झारखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जुझारू नेता सह रामगढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी की 11 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि श्री महतो ने स्व रिझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व रिझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प…

Read More