कोयला माफियाओं के आगे बेबस दिख रहे वन विभाग और पुलिस, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल रामगढ़/बोकारो। बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित दूधमटिया क्षेत्र इन दिनों कथित तौर पर अवैध कोयला खनन और तस्करी का बड़ा केंद्र बन चुका है। स्थानीय लोगों और सूत्रों की मानें तो यहां दिन-रात बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कारोबार संचालित हो रहा है। हैरत की बात यह है कि यह पूरा खेल भारी मशीनों की मदद से खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण कोयला माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते…
Author: खबरबोल एडिटर
रजरप्पा। कोयलांचल की धरती रजरप्पा से एक बेटी ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है। मात्र 21 वर्ष की उम्र में युवा उद्यमी श्रेया पंडा ने स्वदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट *SIENA* बनाकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना साकार कर दिखाया है। श्रेया Paradox Innovator Pvt. Ltd. की निदेशक एवं COO हैं। श्रेया छिन्नमस्तिका मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सह मां छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति के सचिव शुभाशीष पंडा की बेटी हैं। उनके पिता काफी मिलनसार स्वभाव के हैं। श्रेया की इस उपलब्धि से रजरप्पा ही नहीं, पूरे झारखंड और पंडा समाज में हर्ष का माहौल है। मंदिर परिसर से लेकर…
रामगढ़। जिले में सक्रिय संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार तथा एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के…
रामगढ़। हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर रामगढ़ में विरोध तेज हो गया है। प्रेस क्लब रामगढ़ के सदस्यों ने शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एकजुट होकर राज्य के मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने “पत्रकारों पर हमला बंद करो”, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान करो” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजा दिया। विरोध में शामिल पत्रकारों का कहना था कि हजारीबाग की घटना न सिर्फ एक हमले का मामला है, बल्कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक…
रामगढ़। रजरप्पा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती की सनसनीखेज घटना का रामगढ़ पुलिस ने रिकॉर्ड समय में खुलासा कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। महज कुछ ही दिनों के भीतर पुलिस ने इस कांड में शामिल 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए भारी मात्रा में सोना-चांदी के जेवर, हथियार और वाहनों की बरामदगी की है। यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस की तेज़ रणनीति का उदाहरण है, बल्कि अपराधियों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार भी है। दिनदहाड़े वारदात, दहशत में था इलाका 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:40 बजे, चितरपुर रजरप्पा मोड़…
रामगढ़।मांडू विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। खनन क्षेत्र से जुड़े मामलों में अब एक नया चेहरा जिम्मेदारी संभालेगा। विधायक द्वारा जारी पत्र के तहत भोला कुमार महतो (सावन) को खनन विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरा बस्ती, पंचायत आरा उत्तरी के निवासी भोला कुमार महतो को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए विधायक ने स्पष्ट संकेत दिया है कि क्षेत्र में खनन से जुड़े कार्यों और गतिविधियों पर अब उनकी सीधी निगरानी रहेगी। सूत्रों की मानें तो खनन क्षेत्र में लगातार उठ रहे सवालों, अवैध उत्खनन और…
रामगढ़/मांडू। जिले में अवैध कोयला कारोबार को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने रामगढ़ में संचालित कोयला तस्करी को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खुलेआम कोयले की तस्करी हो रही है और संबंधित विभाग पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं। “रामगढ़ बना अवैध कोयला कारोबार का गढ़” पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने कहा कि रामगढ़ आज अवैध कोयला कारोबार का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में बड़े…
रामगढ़। जिले में अवैध कोयला तस्करी अब एक संगठित और सुनियोजित नेटवर्क के रूप में उभर चुकी है। हालात ऐसे हैं कि यह काला कारोबार खुलेआम चल रहा है और स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुछ पावर प्लांट इस पूरे खेल के “खेवनहार” बन चुके हैं। तीन जिलों से रामगढ़ तक—अवैध कोयले की सप्लाई चेन सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयले की बड़ी खेप नियमित रूप से चतरा, हजारीबाग और बोकारो से रामगढ़ पहुंच रही है। खदान क्षेत्रों से सस्ते में कोयला उठाया जाता है। ग्रामीण और साइड रूट का इस्तेमाल कर ट्रांसपोर्ट अंततः रामगढ़ के आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों/प्लांट…
रामगढ़। रामगढ़ अब सिर्फ अवैध कोयला तस्करी का केंद्र नहीं रहा। यह एक खतरनाक, संगठित और संरक्षित अपराध तंत्र का गढ़ बन चुका है। हालात इतने भयावह हैं कि यहां संचालित कुछ पावर प्लांट अब खुलेआम अवैध कोयले पर निर्भर हो गए हैं। कानून, नियम और प्रशासनिक आदेश सब इस काले खेल के सामने बौने साबित हो रहे हैं। पावर प्लांट: काले कारोबार का “सेफ जोन” जिले के पावर प्लांट अब अवैध कोयले की सबसे बड़ी खपत केंद्र बन चुके हैं। रात के अंधेरे में सैकड़ों टन कोयला बिना किसी वैध कागजात के प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। कागजों…
रामगढ़। जिले के वार्ड संख्या 26, कैथा कुसुम टोला गांव में आस्था, परंपरा और साहस का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मंडा पर्व के अवसर पर शिवभक्तों ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। यह दृश्य न सिर्फ रोमांचकारी था, बल्कि गांव की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक विश्वास की गहराई को भी दर्शाता है। परंपरा और विश्वास का जीवंत उत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 अप्रैल को आयोजित इस पर्व में ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत शिवालय मंदिर से माता पार्वती के पाट्ट के साथ हुई, जिसे…

