स्व रिझूनाथ चौधरी ने जगाया था शिक्षा का अलख, कोने कोने तक पहुंची थी शिक्षा की रोशनी:मनोज
रामगढ़। आजसू पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को अलग झारखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जुझारू नेता सह रामगढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी की 11 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि श्री महतो ने स्व रिझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व रिझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी अलग झारखंड राज्य के बहुत बड़े समर्थक थे
मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा कि पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी अलग झारखंड राज्य के बहुत बड़े समर्थक थे। यही कारण है की झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। कहा कि पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी रामगढ़ जिला को शिक्षा के हब के रूप में देखना चाहते थे। साथ ही वे चाहते थे के समाज में सभी लोग शिक्षित हों। उनका मानना था की एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने अधिकारों को समझ सकता है। इसलिए सभी का शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के लिए 1995 ई में रजरप्पा प्रोजेक्ट में बालिका उच्च विद्यालय की शुरुवात की। साथ ही सांडी स्थित राजबल्लभ उच्च विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कौन कौन थे उपस्थित
मौके पर धर्मेन्द्र साव भोपाली, देवधारी महतो, दिनेश कुशवाहा, बिट्टी सिंह, राकेश गुप्ता, नरेश महतो, छोटू पटेल, अनूप यादव, दिलीप यादव, कैलाश रजक आदि उपस्थित थे।


