आपसी सौहार्द, प्रेम एवं अपनत्व को बढ़ावा देने का एक छोटा सा प्रयास है:निशा जैन रामगढ़। मारवाड़ी महिला समिति के तत्वाधान में रांची रोड स्थित होटल अरिहंत पैलेस के सभागार में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्र णमोकार से किया गया। तत्पश्चात समिति की सदस्यों को तिलक लगाकर एवं चूड़ियां पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। उसके बाद समिति की सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम, गीत एवं संगीत आदि का कार्यक्रम किया गया। जिसमें समिति की बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग ली। साथ ही, उक्त अवसर…
Author: खबरबोल एडिटर
देर शाम नेमरा के गलियों में निकले सीएम हेमंत सोरेन बेटा बनकर नेमरा का दर्द समझ रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन श्रद्धा कर्म के तीसरे दिन सीएम हेमंत सोरेन देर शाम करीब 7:30 बजे अचानक नेमरा की गलियों में निकल पड़े। हाथ में टॉर्च लेकर सीएम गलियों के चारों ओर देख रहे थे। सीएम पूरे सादगी से गलियों को निहारते हुए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उनका सादगी से ऐसा लग रहा था कि नेमरा की गलियों में कोई सीएम नहीं बल्कि उनका लाल अपने बचपन को ढूंढ रहा हो। सीएम हेमंत सोरेन नेमरा…
रजरप्पा : प्रिंस वर्मा सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर सुवर्णवणिक समाज, चितरपुर शाखा द्वारा कांवर यात्रा के अवसर पर रजरप्पा मोड़ और काली मंदिर के समीप सेवा स्टॉल एवं बधाई संदेश से जुड़े बैनर लगाये गये थे। इन बैनरों में भगवान भोलेनाथ, रजरप्पा मंदिर की तस्वीरें और “हर हर महादेव” व “बोल बम” जैसे धार्मिक जयकारे अंकित थे। समाज के सदस्यों के अनुसार, दिनांक तीन अगस्त की देर रात लगभग दो बजे के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा काली मंदिर के समीप लगे बैनर को फाड़कर फेंक दिया गया। इस घटना से समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है।…
पूर्व प्रमुख स्व रीझूनाथ चौधरी की 11 वीं पुण्यतिथि 9 अगस्त को, बांटे जाएंगे हज़ारों पौधे स्व रिझुनाथ चौधरी रामगढ़ जिला को अलग करने में निभाएं थे अहम भूमिका दुलमी में पुण्यतिथि के अवसर पर होगा हज़ारों पौधा का वितरण प्रिंस वर्मा, रजरप्पा अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जूझारु नेता सह रामगढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्व रीझूनाथ चौधरी की 11 वीं पुण्यतिथि 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस अवसर पर रामगढ़ जिला के विभिन्न जगहों में धूमधाम के साथ पुण्यतिथि मनाई जाएगी। चितरपुर स्थित सांडी के पैतृक आवास में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में…
मारंगमरचा में धड़ल्ले से चल रहा कबाड़ी दुकान, खपाया ज रहा चोरी का लोहा सीसीएल रजरप्पा के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी ने थाना में लिखित आवेदन, कार्रवाई करने की मांग रजरप्पा पुलिस की कार्यशैली में उठ रहा सवाल, पुलिस क्यों नही कर रही कार्रवाई रजरप्पा प्रोजेक्ट में हो रही लगातार चोरी न केवल कंपनी को आर्थिक हानि पहुँचा रही है, बल्कि यह राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी खतरा है : जीएम रजरप्पा से प्रिंस वर्मा रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा में इन दिनों धड़ल्ले से कबाड़ियों का अवैध कारोबार चल रहा है। इस कारोबार में किसी का नियंत्रण नहीं है,…
झारखंड ने खोया दो लाल, दिलों में रहेंगे स्व हरिनारायण और शिबू सोरेन:बीरू कुमार रामगढ़। स्व हरि नारायण सिंह और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को प्रेस क्लब रामगढ़ परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रख ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई। सभा का संचालन कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम ने किया। झारखंड ने खोया दो लाल, दिलों में रहेंगे स्व हरिनारायण और शिबू सोरेन:बीरू कुमार मौके पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए…
रामगढ़। वीर योद्धा शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिनों तक अपने पैतृक गांव नेमरा में ही रहेंगे। इस दौरान 13वी की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। पारंपरिक विधि विधान के अनुसार वह अपने पिता और राजनीतिक गुरु की आत्मा की शांति के लिए मरंग बुरु देवता से प्रार्थना करेंगे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित होने वाले अनुष्ठान में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग शामिल होंगे। नेमरा से संचालित होगा 13 दिनों तक कार्यालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
रामगढ़। सीएम हेमंत सोरेन नेमरा में है। अपने पिता की श्राद्धकर्म को लेकर विशेष अनुष्ठान में जुटे है। बुधवार को उन्होंने कुछ तस्वीर और जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें लिखा है कि वीर योद्धा दिशोम गुरुजी की अंत्येष्टि के उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर गांव के अपने लोगों के साथ तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर विस्तृत चर्चा की। वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
रामगढ़। जिला केशरवानी वैश्य सभा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षत वेंकट हॉल कुजू में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं कुलगोत्राचार्य महर्षि कश्यप ऋषि के चित्रों पर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। महोत्सव में महिलाएं और बच्चो ने लिया भाग कार्यक्रम में रामगढ़ जिला केशवानी वैश्य सभा के तमाम पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में परिवार के महिलाएं उपस्थित रहे। जिला केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष किशोरी लाल केशरी ने सावन महोत्सव कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्होंने सभी महिलाओं को समाज में आगे बढ़-…
गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा को मुठभेड़ में मार गिराया। कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल में मंगलवार रात करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में यह कार्रवाई हुई। मार्टिन पर ₹15 लाख का इनाम था और वह कई नरसंहारों और आतंकी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है। दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद उसने खुद को PLFI सुप्रीमो घोषित किया था। पुलिस फिलहाल अन्य फरार उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

