रामगढ़। रांची-पटना मुख्य मार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में सोमवार को चेटर मोड़ के पास सड़क पर पड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से एक और ट्रेलर जा टकराई। इस घटना में चालक, खलासी सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रांची से हजारीबाग की ओर से जा रही ट्रेलर संख्या एनएल 01एबी 8389 का अचानक घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान चालक कई वाहनों को बचाते हुए सड़क पर पड़े पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से जा टकरा गई। इधर, घटना किसी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक, खलासी और एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से निकलवा कर सदर अस्पताल भेज दी। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


