रामगढ़। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में चार दिवसीय 19वां भादो अमावस्या महोत्सव 20 से 23 अगस्त तक दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। महोत्सव को लेकर दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे विदेशी खुशबूदार फूलों से कोलकाता के प्रसिद्ध मालियों द्वारा सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में रंग पेंट का कार्यक्रम चल रहा है। महोत्सव के दौरान आकर्षक विद्युत साजा भी की जाएगी। अमावस्या महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार 20 अगस्त दोपहर 3.30 से दादी जी के हाथों में मेहंदी लगाई जाएगी, दूसरे दिन गुरुवार को 21 अगस्त तो सुबह 10 बजे से दादी जी का भव्य मंगल पाठ का आयोजन होगा। मंगल पाठ करने के लिए वाराणसी, उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिक पायल अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम के साथ आमंत्रित किया गया है। तीसरे दिन शुक्रवार 22 अगस्त रात्रि 7.30 बजे से भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। भजन संकीर्तन के लिए बंगाल की प्रसिद्ध गायिका जूली खंडेलवाल रानीगंज को आमंत्रित किया गया है और चौथे दिन शनिवार 23 अगस्त को दादी जी की भादो अमावस्या उत्सव होगा। जिसमें सभी दादी भक्तजन सुबह 6 से पाटा पूजा एवं सवामणि प्रसाद का भोग दादी जी को बड़े प्रेम भाव से लगाएंगे। महोत्सव को लेकर सभी सदस्यों के बीच प्रभार बांट दिए गए हैं। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट एवं श्री रानी सती महिला मंगल समिति के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी दादी भक्तों को इस चार दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आग्रह एवं निमंत्रण दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


