रामगढ़। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी बुधवार को नेमरा मुख्यमंत्री के गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया। इसके बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।विधायकों ने बताया कि गुरु जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने झारखंड के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज भले ही गुरुजी हमलोगों के बीच नहीं है। लेकिन उनका संघर्ष और त्याग हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
Author: खबरबोल एडिटर
कुजू। बुधवार की सुबह समय क़रीब 10 बजे रांची पटना मुख्य मार्ग लोहागेट डायवर्सन मोड़ के निकट तेज बोलेरो ने स्कूटी सवार को रौंद दिया दिया। जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जंहा उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और स्कूटी को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि लकड़ी गेट कुजू निवासी रामदेव अपनी स्कूटी से कुजू जा रहे थे। इसी लोहागेट डायवर्सन मोड़ के निकट सड़क पार कर रहे थे। तभी हजारीबाग की ओर तेज गति से जा रही बोलेरो अपनी चपेट में ले लिया। जिससे…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरमांडू के लुगू स्थान पर एक घर में बेखबर सोया रहा शख्स के घर को चोरों ने खाली कर दी। इस संबंध में भुक्तभोगी कोस्टो ठाकुर ने रामगढ़ थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया है। आवेदन में कहा है कि घर सभी सदस्य रक्षाबंधन को लेकर हैसला स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। करीब 11.30 बजे मैं सोने चला गया। जब अहले सुबह करीब 4 बजे मेरा नींद खुला तो मेरे रूम का दरवाजा लोक था। इसकी जानकारी मैंने फोन के माध्यम से अपने भतीजे राज ठाकुर को दिया और वहां पहुंच कर…
बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के प्रति श्रद्धा भाव रखने का संदेश दिया:हरजाप रामगढ़। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हें विद्यार्थियों के मध्य स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राथमिक विभाग द्वारा आयोजित इस कंपटीशन में कक्षा नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थी रंग बिरंगे परिधान में भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सेना के जवान आदि की वेशभूषा में सज संवरकर पहुंचे। अपने परिधान के अनुसार बच्चों ने संवाद और नारों…
वीर योद्धा शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारी की ख़ुद देखरेख कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़। नेमरा गांव पिछले आठ दिनों से पूरे झारखंड के लिए केंद्र बिंदु बना हुआ है। झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने देश के कई नेता यहां आ चुके हैं। अभी तक जितने भी दिग्गज नेताओं का काफिला नेमरा पहुंचा है, वह सड़क मार्ग से ही होकर गुजरा है। यहां तक कि राहुल गांधी भी सड़क मार्ग से ही नेमरा पहुंच सके थे। वीवीआईपी का हेलीकॉप्टर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के सामने ही उतरेगा लेकिन ब्रह्मभोज…
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव पहुंचे चितरपुर, कांग्रेस नेता शहजादा अनवर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत रजरप्पा : प्रिंस वर्मा समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को नेमरा से वापस लौटने के दौरान चितरपुर बाजार टांड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री संजय यादव व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मौजूद थे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर द्वारा बुके देकर व साफा पहनाकर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्व शिबू सोरेन झारखंड सहित पूरे देश के नेता थे।…
जिला अध्यक्ष जोया परवीन पूरी टीम के साथ रही उपस्थित रजरप्पा : प्रिंस वर्मा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंज़ूर अंसारी मंगलवार को नेमरा मुख्यमंत्री आवास जा कर झारखंड निर्माता स्व: दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर ढांढस बांधा जिसके बाद रामगढ़ के लारी स्थित मरहूम आफ़ताब अंसारी के घर जा कर परिजनों से मिले। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारिगण एवं रामगढ़ ज़िला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग की ज़िला अध्यक्ष श्रीमती ज़ोया परवीन…
हजारीबाग। बादाम कोल खनन परियोजना अंतर्गत सुकुल खपिया में मंगलवार को एनटीपीसी कंपनी और रैयतों के बीच झड़प हो गई। इसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव, स्थिति नियंत्रित करने में जुटी पुलिस बादाम कोल खनन परियोजना अंतर्गत सुकुल खपिया में मंगलवार को रैयतों और एनटीपीसी कंपनी और स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। एनटीपीसी और उसकी आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर ने रैयतों के…
रामगढ़। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल परिसर में विद्यालय की उन छात्राओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिन्होंने सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर में हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस टूर्नामेंट में छात्राओं की इस कामयाबी पर विद्यालय ने धूमधाम और गाजे बाजे के साथ उनका शानदार स्वागत किया। फूल माला पहनाकर छात्राओं का स्वागत छात्राओं की माताओं को भी मंच पर आमंत्रित किया गया और माताओं ने फूल माला पहनाकर छात्राओं को उनकी जीत पर बधाई दी। बताते चले कि छात्राओं ने सीबीएसई ईस्ट ज़ोन क्लस्टर हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 , अंडर 14 में…
ऐसे कार्यक्रमों से भक्ति की भावना का प्रसार होता हैः मनोज रामगढ़। नगर परिषद क्षेत्र के महावीर मंदिर पारडीह में अखंड हरिकीर्तन के समापन पर रविवार की रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव सह निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि रोशन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार महतो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। क्योंकि जहां भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता है, उस क्षेत्र में प्रभु की कृपा से…

