रामगढ़। राज्य सरकार के आला अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन ने जितनी भीड़ की उम्मीद की थी उससे ज्यादा भीड़ नेमरा में पहुंचने लगा। जिसके कारण सारी प्लानिंग फेल हो गया। लुकैयाटांड से लेकर नेमरा हो या फिर गोला डीवीसी चौक से लेकर बरलंगा मोड़ तक आईपीएस अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। लेकिन उनका मॉनिटरिंग देर तक नहीं चला। क्योंकि भीड़ का कारवां मिनट दर मिनट बढ़ते ही चला गया। जिसके कारण अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखाई देने लगी। लगातार यातायात को नियंत्रित करने में जुटे रहे अधिकारी इसके बावजूद अधिकारी से लेकर जिला स्तर…
Author: खबरबोल एडिटर
भारी भीड़ और रेलवे फाटक बना यातायात व्यवस्था फेल होने का मुख्य कारण रामगढ़। दिशोम गुरु और नेमरा का लाल शिबू सोरेन का श्राद्धकर्म शनिवार को संपन्न हो गया। उनके श्रद्धाकर्म को लेकर पूरे राज्य से लोग नेमरा की ओर कूच गए और हालात बिगड़ने लगा। रास्ते में ही गाड़ियां रेंगने लगी।जिसके कारण यातायात व्यवस्था चंद घंटे में ध्वस्त हो गया। जिला प्रशासन से लेकर राजस्तर के अधिकारियों का बनाया गया प्लान को उमड़ा जनसैलाब ने मिनटों में किनारा लगा दिया। गोला से नेमरा तक रेंगने लगी गाड़ियाँ जिसके कारण गोला से नेमरा तक छोटे वाहन रेंगती नजर आई। जिससे…
राज्य के कोने कोने से आये लोगों ने दिशोम गुरु जी के अद्वितीय योगदान को किया स्मरण, कहा-उन्हें हम ना हम कभी भूले थे, ना भूले हैं और ना ही भूलेंगे रामगढ़। नेमरा की माटी आज फिर भावुक हो उठी, जब लाखों की संख्या में आगंतुक यहां अपने महानायक स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को नमन करने उमड़ पड़े थे। सभी ने स्मृति शेष दिशोम गुरु जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी आगंतुकों का जताया आभार मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन…
रामगढ़। दिशोम गुरु गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। शनिवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में उतरा। हेलीपैड से सीधे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके घर पहुंचे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्होंने अपनी संवेदना भी प्रकट की। श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों का लगा तांता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के…
रांची। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 13 दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट) पर थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। क्या है मामला गत दो अगस्त को सोरेन अपने आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन हेमरेज हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया लाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार…
कुछ ही दिनों में नेमरा को बना दिया गया दार्जिलिंग : इरफान रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संकल्प और त्वरित कार्यशैली से ही मात्र 16 दिनों में उनके पिता दिवंगत शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा का कायाकल्प कर इसे दार्जिलिंग का रूप दे दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए यह बातें कही हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि स्वर्गीय शिबू सोरेन की जन्म और कर्मभूमि नेमरा अब सिटी ऑफ ड्रीम्स एंड डेडिकेशन के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अपने पिता…
पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव समर्थकों व हाइवा मालिकों में हुई झड़प में दर्जन भर लोग घायल हजारीबाग।एनटीपीसी की चट्टी बारीयतु कोयला खनन परियोजना मंगलवार की देर शाम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के समर्थकों व हाइवा ऑनर एसोसिशन के लोगों के झड़प हो गया। जहाँ पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव व इनके समर्थक थे वहीं दूसरी ओर हाइवा ऑनर एसोसिशन के दर्जनों सदस्य थे! दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले व पत्थर बाजी में हाइवा ऑनर एसोसिशन के करीब दर्जन भर लोग घायल हुए जिनका इलाज करेडारी सीएचसी में हुआ बाद में इन्हे रेफर कर दिया गया!…
रांची। यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 4 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य अतिथि का कारकेड और वीवीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था मुख्य मंच के पीछे की गई है। पदाधिकारियों के वाहनों को मुख्य मंच के पश्चिम नीलांबर-पीतांबर पार्क के समीप लगाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, वीवीआईपी पास…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पैतृक गांव नेमरा में सादगीपूर्ण अंदाज में गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए, गांव की मिट्टी में खुशबू और हरियाली की ठंडक है:हेमंत मुख्यमंत्री ने कहा- गांव का विकास ही राज्य के विकास की असली नींव है बेटे में झलकती है पिता की परछाई, जैसे वो आज भी साथ हों गांव और प्रकृति से जुड़ी हैं बचपन की यादें रामगढ़। नेमरा गांव के रास्तों पर चलते हुए, किसानों से मिलते हुए, जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दों पर बोलते हुए — हर जगह मुख्यमंत्री में पिता की विरासत जीवित दिखाई देती है। यह रिश्ता केवल खून…

