Author: खबरबोल एडिटर

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम,विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का है प्रतीक:गीता मेहता रामगढ़।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद् की आयाम संगठन दुर्गा वाहिनी रामगढ़ जिला सह संयोजिका गीता मेहता और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता दिव्या कुमारी ने शनिवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों में जाकर डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं इलाजरत मरीजों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में गीता मेहता एवं दिव्या कुमारी ने रामगढ़ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राहुल बरेलिया को पूरे विधि-विधान के साथ रक्षा सूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वहां उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं मरीजों…

Read More

चितरपुर के सांडी समेत जिला के कई जगहों में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन छिन्नमस्तिका मन्दिर में गरीब लोगों के बीच कराया गया भोजन रजरप्पा से प्रिंस वर्मा पूर्व प्रमुख स्व रिझुनाथ चौधरी की 11वीं पुण्यतिथि शनिवार को चितरपुर के सांडी स्थित आवास में मनाया गया। जहां इनके बड़े पुत्र बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, छोटे पुत्र ज्योति कुमार चौधरी व पुत्रवधु डॉ रेखा चौधरी, वीणा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्व रिझुनाथ चौधरी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक तिवारी महतो, हजारीबाग विधायक…

Read More

रजरप्पा : प्रिंस वर्मा चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सावन माह की पूर्णिमा तिथि को बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना किया। वहीं भाइयों ने भी उन्हें कुछ उपहार भेंट किया। साथ ही उसकी रक्षा का संकल्प दोहराया। क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल था। रक्षाबंधन को लेकर राखी की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। बहने राखी की खरीदारी में व्यस्त रहे। वहीं मिठाई की दुकानों में भी काफी चहल पहल देखी…

Read More

देवघर। सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वह शनिवार को मंदिर थाना पहुंचे। मंदिर थाना पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जब भी हमें बुलाएगा मैं हमेशा प्रशासन के सामने मौजूद रहूंगा मैं कोई भगोड़ा नहीं हूं। कानून बनाने वाले कभी नहीं करते क़ानून का उल्लंघन उन्होंने कहा कि वह कानून बनाते हैं और कानून का सम्मान करना उनका धर्म और वह अपने धर्म को निभाने से कहीं भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि उनके ऊपर…

Read More

आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, पढ़े हुबहू पोस्ट आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। वह न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखण्ड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक भी थे। यह आदिवासी समाज ही है जिसने मानवजाति को प्रकृति के साथ सांमजस्य बनाकर खुशहाल जीवन जीने का मार्ग दिखाया है यह आदिवासी समाज ही है जिसने मानवजाति को प्रकृति के साथ सांमजस्य बनाकर खुशहाल…

Read More

शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन की धार को तेज किया:मनोज महतो रामगढ़। आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को कोठार स्थित निर्मल महतो चौक में झारखंड आंदोलन के पुरोद्धा निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मनोज कुमार महतो ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन जिसके बाद पार्टी के अन्य सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा की शहीद निर्मल महतो का जन्म 25 दिसम्बर 1950 ई को…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खेतों में उतरे, धान रोपनी का किया अवलोकन कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ के साथ-साथ हमारी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की है पहचान:हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद, बोले, सरकार आपको खुशहाल और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का खेती- किसानी से लगाव जगजाहिर है। इसकी बानगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर वह खेतों की मेड़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि ना सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राज्य के हर कोने से भारत रत्न देने की मांग उठ रही लातेहार। लातेहार समाजसेवी रवि कुमार डे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि झारखंड की जन नायक और दबे कुचले और बेजुबान के आवाज गरीबों के मसीहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को हर हाल में भारत सरकार उनके मरनोउपरांत भारत रत्न देने का पुनीत कार्य करें। उनके जाने के गम में केवल झारखंड ही नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ जनता मायूस है। गुरु जी ने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए झारखंड राज्य से शुरू किया और…

Read More

रामगढ़। नेमरा का होनहार बेटा अपने कर्तव्यों के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। चाहे पितृ धर्म का पालन हो या फिर राज धर्म का नेमरा का लाल हर पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। कुछ ऐसा ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल पर एक तस्वीर साझा किया है। जिसमें लिखा है कि बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा। हमारे वीर पुरखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। दो लाइन सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम हेमंत दिया बड़ा संदेश बाबा दिशोम गुरु के हर…

Read More

आपका संघर्ष ही आपकी सफलता का पहचान बनेगा:बीएन शाह रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2023-2025 और 2022-2025 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसके बाद सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में जुनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियरर्स विद्यार्थियों लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गईं। कार्यक्रम में मुजिकल चेयर, गैस द सॉन्ग, कराउके तथा डमसराज् जैसे आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया…

Read More