Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»सीएम हेमंत सोरेन के घर के सामने बनकर तैयार हुआ चार हेलीपैड, देखे खबर
#Trending

सीएम हेमंत सोरेन के घर के सामने बनकर तैयार हुआ चार हेलीपैड, देखे खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 13, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वीर योद्धा शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारी की ख़ुद देखरेख कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रामगढ़। नेमरा गांव पिछले आठ दिनों से पूरे झारखंड के लिए केंद्र बिंदु बना हुआ है। झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने देश के कई नेता यहां आ चुके हैं। अभी तक जितने भी दिग्गज नेताओं का काफिला नेमरा पहुंचा है, वह सड़क मार्ग से ही होकर गुजरा है। यहां तक कि राहुल गांधी भी सड़क मार्ग से ही नेमरा पहुंच सके थे।

वीवीआईपी का हेलीकॉप्टर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के सामने ही उतरेगा

लेकिन ब्रह्मभोज के दिन आने वाले वीवीआईपी का हेलीकॉप्टर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के सामने ही उतरेगा। शिबू सोरेन का ब्रह्मभोज 16 अगस्त को निर्धारित है। इस दिन लगभग 5 लाख लोगों के आने की संभावना है। इसके अलावा देश के कोने-कोने से कई वीवीआईपी यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

चार हेलीपैड बनकर तैयार हो गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के समीप ही चार हेलीपैड बनाया गया है। मंगलवार को चार हेलीपैड बनकर तैयार हो गया। उसकी ढलाई और रंग रोगन का कार्य भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा घर के आसपास ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिशोम गुरु के श्राद्धकर्म को लेकर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी खनन विभाग के निदेशक राहुल सिंह को सौंपी गई है।

9 आईपीएस और 40 डीएसपी के जिम्मे श्राद्ध कर्म की सुरक्षा की कमान

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन 16 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में होगा। इस अवसर पर पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर नौ सीनियर आईपीएस अधिकारियों को 14 से 16 अगस्त तक रामगढ़ में तैनात किया गया है। मंगलवार को सभी अधिकारियों का एक ट्रायल भी कराया गया।

ये आइपीएस संभालेंगे सुरक्षा की कमान

तीन दिनों तक नेमरा में होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा में प्रियदर्शी आलोक (रेल डीआईजी), किशोर कौशल (जैप 7 कमांडेंट), अंजनी झा (एसपी, जेपीए), एचपी जनार्दनन (एसपी, स्पेशल ब्रांच), आशुतोष शेखर (एसपी, पीटीसी), एहतेशाम वकारिब (एसपी), सौरभ (जैप 1 कमांडेंट), अजय सिन्हा (एसपी, आईटीएस) और मनोज स्वर्गीयरी (एसपी) शामिल हैं। इनके अलावा डीएसपी स्तर के 40 अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को 12 अगस्त से 17 अगस्त तक की जिम्मेदारी दी गयी है। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों से लाकर यहां तैनात किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.