रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरमांडू के लुगू स्थान पर एक घर में बेखबर सोया रहा शख्स के घर को चोरों ने खाली कर दी। इस संबंध में भुक्तभोगी कोस्टो ठाकुर ने रामगढ़ थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया है। आवेदन में कहा है कि घर सभी सदस्य रक्षाबंधन को लेकर हैसला स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। करीब 11.30 बजे मैं सोने चला गया। जब अहले सुबह करीब 4 बजे मेरा नींद खुला तो मेरे रूम का दरवाजा लोक था। इसकी जानकारी मैंने फोन के माध्यम से अपने भतीजे राज ठाकुर को दिया और वहां पहुंच कर रुम खोला। लेकिन चोरों ने अन्य रुम का अलमीरा तोड़ कर करीब 40 हजार नकद, दो सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का मांग टीका, एक सोने का नथिया, एक सोने का झुमका, सोने का चैन, दो चांदी का पायल सहित अन्य दस्तावेज गायब पाया। इधर, रामगढ़ थाना पुलिस ने कांड संख्या 217/25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


