जिला अध्यक्ष जोया परवीन पूरी टीम के साथ रही उपस्थित
रजरप्पा : प्रिंस वर्मा
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंज़ूर अंसारी मंगलवार को नेमरा मुख्यमंत्री आवास जा कर झारखंड निर्माता स्व: दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए साथ ही माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर ढांढस बांधा जिसके बाद रामगढ़ के लारी स्थित मरहूम आफ़ताब अंसारी के घर जा कर परिजनों से मिले। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारिगण एवं रामगढ़ ज़िला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग की ज़िला अध्यक्ष श्रीमती ज़ोया परवीन सहित रामगढ़ कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला पदाधिकारियों की टीम मौजूद रहे। मौके पर प्रदेश संगठन महासचिव हसनैन अंसारी, उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, मो सोहराब, प्रभारी, जैतून, रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान, मो सफ़फार, हसनुल्लाह अंसारी, साबिर अंसारी, अनिसूल हक, रितेश दास, शमीम शेख, एलियास अंसारी सहित कई प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे।


