कुजू। बुधवार की सुबह समय क़रीब 10 बजे रांची पटना मुख्य मार्ग लोहागेट डायवर्सन मोड़ के निकट तेज बोलेरो ने स्कूटी सवार को रौंद दिया दिया। जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जंहा उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और स्कूटी को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि लकड़ी गेट कुजू निवासी रामदेव अपनी स्कूटी से कुजू जा रहे थे। इसी लोहागेट डायवर्सन मोड़ के निकट सड़क पार कर रहे थे। तभी हजारीबाग की ओर तेज गति से जा रही बोलेरो अपनी चपेट में ले लिया। जिससे रामदेव को गंभीर चोटें आई। आनन फ़ानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। इधर बोलेरो चालक भागने में सफल रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


