ऐसे कार्यक्रमों से भक्ति की भावना का प्रसार होता हैः मनोज
रामगढ़। नगर परिषद क्षेत्र के महावीर मंदिर पारडीह में अखंड हरिकीर्तन के समापन पर रविवार की रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव सह निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि रोशन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार महतो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। क्योंकि जहां भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता है, उस क्षेत्र में प्रभु की कृपा से खुशहाली आती है। कहा कि हमें अपने जीवन में थोड़ा समय भक्ति के लिए भी निकालना चाहिए। क्योंकि जीवन में सफल होने की लिए प्रभु की भक्ति जरूरी है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एक दूसरे से मिलने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे भक्ति की भावना के साथ साथ भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। जागरण में धनबाद की प्रसिद्ध जागरण मण्डली हेमंत दूबे की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत पेशकर उपस्थित श्रद्धांलुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
ये थे उपस्थित
मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार महतो, सचिव आकाश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष विनोद महतो, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार महतो, सचिन चौधरी, आदित्य कुमार महतो, दिलीप यादव, अनूप यादव, ईश्वर नाथ महतो, डमरलाल महतो, सेनालाल चौधरी, मीनू महतो, महेंद्र चौधरी, राजेंद्र महतो, फलेंद्र महतो, पुरन महतो, महेश महतो, रूपलाल महतो, चंद्रशेखर महतो, अमरलाल महतो, जगत महतो, करण कुमार महतो, भोला महतो, मनोज पांडे, राजन महतो आदि उपस्थित थे।


