Author: खबरबोल एडिटर

पलामू। झारखण्ड सरकार के अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार पलामू जिला पुलिस द्वारा संगठित अपराधियों एवं गिरोहों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कुख्यात अपराधी संगठित  गिरोह का सरगना डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने पुलिस अधीक्षक, पलामू के समक्ष शहर थाना परिसर में आत्मसमर्पण कर दिया। हिस्ट्रीसीटर है डब्लू सिंह डब्लू सिंह लंबे समय से हत्या, रंगदारी एवं अन्य जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है। अपराध की दुनिया में वर्ष 2005 से सक्रिय इस अपराधकर्मी पर पलामू, लातेहार एवं…

Read More

Ramgarh, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी संघ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अम्बरीन मंजर के मनोनयन पर समाज के विभिन्न वर्गों से बधाईयों का सिलसिला जारी है। उनके इस दायित्व पर चयन को सामाजिक समरसता और सौहार्द्र का प्रतीक बताया जा रहा है। अम्बरीन मंजर का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन सामाजिक समरसता का एक अनुकरणीय उदाहरण है:विजय मेवाड़ लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने बधाई देते हुए कहा, “अम्बरीन मंजर का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन सामाजिक समरसता का एक अनुकरणीय उदाहरण है।” वहीं लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा, “एक मुस्लिम महिला…

Read More

बाबा की अस्थियां लेकर आगे बढ़ रहे थे हेमंत, पीछे-पीछे छाता के साथ चल रहे थे बसंत सोरेन रामगढ़। किसी ने सच ही कहा है कि अगर भाई का साथ हो तो बड़े से बड़े दुखों को दूर कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही समय पिछले 13 दिनों से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बीत रहा है। पिता की साया उठने के बाद छोटे भाई बसंत सोरेन ने हेमंत सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चला। जो आज पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ऐसा ही नज़ारा रजरप्पा छिन्नमस्तिके के दरबार में…

Read More

विश्व भर में हिंदू धर्म-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए विहिप कार्य कर रही है:अजय पारिक रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद का 61 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम को रामगढ़ के होटल ला मैरिटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय सेवा प्रमुख अजय पारिक उपस्थित रहे। स्थापना दिवस कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य वक्ता सहित विहिप क्षेत्र में बिरेंद्र साहु, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामगढ़ जिला संघचालक शत्रुघ्न प्रसाद ने संयुक्त रूप से राम दरबार और भारत…

Read More

रजरप्पा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल रहा। मंदिरों और पंडालों में भक्ति गीतों की धुन गूंजती रही। छोटे-छोटे बच्चे नन्हा कान्हा और राधा बनकर अपनी अदाओं से लोगों का मन मोहते रहे। जगह-जगह झूला सजाये गये और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गयी। युवाओं ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें मक्खन-मलाई से भरी मटकी फूटते ही जय-जयकार गूंज उठी। क्षेत के कई जगहों में देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा. पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।

Read More

मुख्यमंत्री ने गुरु जी को कहा अंतिम जोहार, शोसल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, पढ़े पूरा ट्वीट स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी की पवित्र अस्थियों को ऐतिहासिक रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जित किया। प्रकृति का प्यारा लाल, प्रकृति में समा गया। प्रकृति का अंश बनकर वह समस्त झारखण्डवासियों और झारखण्डियत की रक्षा करते रहेंगे, हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। वीर दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन अमर रहें! वीर दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन जिंदाबाद! जय झारखण्ड!

Read More

रामगढ़। झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की पावन स्मृति में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) डीएमएमयू रामगढ़ के तत्वावधान में पूरे जिले में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएमएमयू रामगढ़ के साथ-साथ 21 संकुल संगठनों एवं जिले के सभी ग्राम संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए। इन श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में लगभग 16000 से अधिक दीदियों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किया। समूह की दीदियों ने अपने…

Read More

रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के कोने-कोने से वीवीआईपी अतिथि नेमरा पहुंचे। वीआईपी आवागमन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास के पास ही एक हेलीपैड बनाया गया था। सुबह से शाम तक लगातार हेलीकॉप्टरों का आना-जाना होता रहा। सड़क मार्ग से जहां आम व खास और समर्थक पहुंचते रहे, वहीं आसमान में हेलीकॉप्टरों की आवाजाही ने माहौल को और खास बना दिया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस ऐतिहासिक आयोजन का…

Read More

रामगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने योग गुरु रामदेव बाबा शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। आवास पर पहुंचकर उन्होंने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। रामदेव बाबा जैसे ही शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से मिले, उन्होंने दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावुक क्षण को देखकर उपस्थित लोग भी भाव-विभोर हो उठे। योग गुरु रामदेव बाबा ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन…

Read More

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुत्र धर्म की पराकाष्ठा का उदाहरण पेश किया है। गुरुजी के निधन के बाद उन्होंने यह तय किया कि जिस मिट्टी में उनके पिता ने जन्म लिया था, इस प्रकृति के बीच उन्हें अंतिम जोहर कहा जाए। 5 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद पुत्र धर्म निभाने के लिए हेमंत सोरेन ने उन सारी विधियों को पूरा किया, जिसे उनके पूर्वज करते आ रहे थे। इन सब के साथ उन्होंने राजधर्म की बागडोर भी नहीं छोड़ी। आम नागरिकों का काम भी वैसे ही जारी रखा, जैसे पहले चल रहा था। इसके अलावा उनके…

Read More