बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के प्रति श्रद्धा भाव रखने का संदेश दिया:हरजाप
रामगढ़। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के नन्हें विद्यार्थियों के मध्य स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राथमिक विभाग द्वारा आयोजित इस कंपटीशन में कक्षा नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थी रंग बिरंगे परिधान में भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सेना के जवान आदि की वेशभूषा में सज संवरकर पहुंचे। अपने परिधान के अनुसार बच्चों ने संवाद और नारों का प्रयोग कर सबका मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस के विषय में नन्हे विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रबुद्ध शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजेताओं का नाम परिधान और उनके संवाद के आधार पर घोषित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी के विजेता रहे प्रथम स्थान पर
दिव्यांशी, द्वितीय स्थान पर प्रवीर एवं तृतीय स्थान पर अथर्व सोनी। कक्षा एलकेजी से प्रथम स्थान पर रही कृतिका कुमारी, द्वितीय पर श्रद्धा एवं नित्या व तृतीय स्थान पर रहे अद्विक एवं आरोही कुमारी। कक्षा यूकेजी ए से प्रथम स्थान पर रहे रेयांश रक्षक, द्वितीय स्थान पर आयशा एवं तृतीय स्थान पर अनग। कक्षा यू केजी बी से प्रथम स्थान पर रहे इशा प्रिया, द्वितीय स्थान पर शांभवी प्रिया एवं तृतीय स्थान पर अनीश कुशवाहा।
बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के प्रति श्रद्धा भाव रखने का संदेश दिया:हरजाप
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने नन्हे विद्यार्थियों की योग्यता की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के प्रति श्रद्धा भाव रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम का भाव जगाने में सफल होते हैं। प्रतियोगिता के बाद प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों की तत्परता और प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, ललित कला विभाग के शिक्षकों और आयोजकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए हुआ, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतिभागियों की तत्परता और प्रयासों की सराहना की गई
प्रतियोगिता के बाद प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों की तत्परता और प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, प्राथमिक विभाग की शिक्षिका और आयोजकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए हुआ, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के परमदीप सिंह कालरा, सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरिंदर पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी, सरदार करमजीत सिंह जग्गी उपस्थिति थे।


