बाबा की अस्थियां लेकर आगे बढ़ रहे थे हेमंत, पीछे-पीछे छाता के साथ चल रहे थे बसंत सोरेन
रामगढ़। किसी ने सच ही कहा है कि अगर भाई का साथ हो तो बड़े से बड़े दुखों को दूर कर सकते हैं। कुछ ऐसा ही समय पिछले 13 दिनों से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बीत रहा है। पिता की साया उठने के बाद छोटे भाई बसंत सोरेन ने हेमंत सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चला। जो आज पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ऐसा ही नज़ारा रजरप्पा छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखा। हुआ यूं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार रजरप्पा पहुंचे थे। जहां गुरुजी की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित करना था।
बारिश और धुप से बचाने के लिए हेमंत के साथ किया कदमचाल
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाथों में गुरुजी की अस्थियां लेकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई बसंत सोरेन को महसूस हुआ कि बड़े भाई को कड़ी धूप और बरसात से कैसे बचाया जाए। उन्होंने तुरंत छाते की व्यवस्था की और भाई के पीछे-पीछे छाता लगा कर चलने लगे। जिसे देख उपस्थित लोगों की दोनों भाइयों का प्रेम देखकर बरबस आंखें छलक गई ।
बसंत सोरेन ने दिया राज्य को अच्छा संदेश
क्योंकि छोटे भाई बसंत सोरेन ने पूरे राज्य को एक संदेश दिया है कि पिता के साया उठने के बाद बड़ा भाई पिता का समान होता है। इसलिए उन्हें वैसा ही सेवा मिलनी चाहिए जैसा हमने अपने गुरु पिता शिबू सोरेन को की है। बसंत सोरेन का उदारपन से हर लोग प्रभावित थे।
दोनों भाई का प्यार ऐसा ही बना रहे, माँ छिन्नमस्तिके का बना रहे आशीर्वाद
लोगों ने कहा कि दोनों भाइयों का प्रेम ऐसा ही बना रहे। मां छिन्नमस्तिके दोनों भाइयों पर ऐसे ही कृपा बनाए रखें। ताकि दोनों भाइयों के देखरेख में झारखंड का विकास उस पैमाने पर हो जिसकी कल्पना दिशोम गुरु शिबू सोरेन की थी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन राज्य अलग से लेकर राज्यवासियों की तरक्की के लिए अपना पूरा जीवन झारखंड को समर्पित कर दिया। जिसकी दिन है कि आज हम लोग अपना अलग राज्य में एक अच्छे माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं।
प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता के सपनों को करेंगे साकार
लोगों का मानना है कि प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता के सपनों को साकार करेंगे। क्योंकि शिबू सोरेन का स्वरूप हेमंत सोरेन में स्पष्ट रूप से दिखता है। जैसे शिबू सोरेन ने अपने राज्य और राज्यवासियों के लिए किसी के सामने घुटने नहीं टेके। इसी प्रकार हेमंत सोरेन भी राजनीतिक विपक्षों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्यवासियों को उम्मीद है कि राज्य और राज्यवासियों की तरक्की खूब करेंगे।


