जहानाबाद जिले के दो भाई अवैध शराब के धंधे के हैं सरगना रामगढ़। पुष्पा राज मूवी से इंस्पायर्ड होकर बिहार राज्य के जहानाबाद जिला निवासी मोहम्मद खलील अहमद और नजीर हुसैन ने शराब तस्करी का नया तरीका आजमाया था। वे दोनों जहानाबाद जिले में नकली शराब का बड़ा कारोबार करते हैं। उन्हें झारखंड की राजधानी रांची जिले के मुरी इलाके से नकली शराब की सप्लाई की जाती थी। इस बात का खुलासा रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने किया है। मंगलवार को उन्होंने बताया कि नकली शराब की तस्करी के दौरान जब पिकअप वैन को पकड़ा गया,तो कई खुलासे हुए। गाड़ी…
Author: खबरबोल एडिटर
सीसीएल टीम पर हमला कर अवैध कोयला लदा दो हाईवा को छुड़ाया, वाहन का शीशा तोड़ा सीसीएल ने तीन हाईवा को पकड़ा, जंगल में खड़ी है तीनो वाहन थार पर सवार कोयला तस्करों ने मचाया उत्पात, पुलिस के इशारे पर होती है तस्करी रजरप्पा क्षेत्र के जीएम कल्याणजी प्रसाद के नेतृत्व में हुई छापेमारी रामगढ़। रामगढ़ में कोयला तस्कर का मन बढ़ गया है। सिस्टम को ललकार कर कोयला तस्करी कर रहा है। पुलिस को लगातार चैलेंज कर रहा है। कोयला तस्करी बेरोकटोक जारी है। सबकुछ स्थानीय पुलिस के मिली भगत से होने की आशंका है। कोयला तस्करों ने की…
रामगढ़। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के सैनी होटल के निकट टायर फटने से सड़क के बीचो-बीच ट्रक पलट गया। घटना के बाद रांची से रामगढ़ आने वाली मार्ग कुछ देर के लिए बाधित हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा के माध्यम से सड़क पर पड़ी ट्रक को हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सकी। जानकारी के अनुसार उड़ीसा से दिल्ली जा रही सीट लदा ट्रक संख्या यूपी 82टी 7936 का अचानक टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के बीचों बीच पलट गई। इस घटना में…
राहुल दुबे ने ली घटना की जिम्मेदारी, रंगदारी के लिए दी धमकी रामगढ़। सयाल डी परियोजना में काम कर रही पीएसएमई कंपनी के बेस कैंप पर अपराधियों ने गोलीबारी की है। अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि एक स्कूटी पर सवार होकर दो अपराधी सोमवार की रात कंपनी के बेस्ट कैंप पर पहुंचे थे। उनमें से एक व्यक्ति ने एक राउंड गोली चलाई है। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए यह काम किया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस अन्य सीसीटीवी…
पुष्पा राज की तरह स्मगलर कर रहे थे दारू की स्मगलिंग, जब्त हुई गाड़ी मूरी से बिहार भेजा जा रहा था दारू से लदा पिकअप वैन रामगढ़। नकली दारू की स्मगलिंग करने वाले स्मगलर पुष्पा राज मूवी से इंस्पायर्ड हो गए हैं। वह अब उस तरीके से दारू की सप्लाई कर रहे हैं, जिस तरह से पुष्पा राज मूवी में चंदन की लकड़ी की तस्करी करता था। रामगढ़ में पुलिस ने जब पिकअप वैन को पकड़ा तो उसमें चदरा से छुपा कर रखी गई लाखों रुपए की शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। रामगढ़…
रैगिंग पूरे शैक्षणिक माहौल को दूषित करती है:बीएन साह रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह समापन किया गया। सप्ताह भर तक चले इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी सामाजिक और शैक्षणिक कुप्रथा से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक शैक्षिक माहौल प्रदान करना था। नुक्कड़ नाटक और सिग्नेचर कैंपेन का आयोजन अभियान के अंतिम दिन रामगढ़ ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक और सिग्नेचर कैंपेन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने रैगिंग के खिलाफ जोरदार संदेश दिया। पूरे आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन. साह, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (…
चंद्रपुरम पोन्नूस्वामी राधाकृष्ण उपराष्ट्रपति पद के सबसे योग्य उम्मीदवार है:प्रवीण मेहता रामगढ़। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगत प्रकाश नड्डा द्वारा इस संबंध में घोषणा की। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने बधाई दिया है। उन्होंने सीपी राधाकृष्णन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली। इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल भी रहे हैं। सीपी राधाकृष्णन दक्षिण भारत में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और तमिलनाडु में भाजपा…
पेड़ पौधे लगाने से वायु और ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है:नमिता श्रॉफ रामगढ़। इनर व्हील क्लब द्वारा पेड़ लगाओ प्रदूषण भगाओ नारे के साथ औद्योगिक क्षेत्र मरार में वृक्षारोपण किया। क्लब के सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से छोटी सी पहल की। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण के रक्षक ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढियां के भी जीवन दाता है। पेड़ पौधे लगाने से वायु और ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, तापमान नियंत्रित रहता है और यह मिट्टी के कटाव को भी रोकते है। औद्योगिक क्षेत्र में…
यह सम्मान रामगढ़ की जनता को समर्पित है:विक्रांत गुप्ता रामगढ़। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय गौरव संघ द्वारा आयोजित भव्य समारोह में कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक एवं सचिव विक्रांत गुप्ता को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आदिवासी उत्थान के कार्यों के लिए भारतीय गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रामगढ़ की जनता को समर्पित है:विक्रांत मौके पर विक्रांत गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान रामगढ़ की जनता को समर्पित है, जिन्होंने हर परिस्थिति में कर्णधार संस्था के साथ खड़े रहकर इसे निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है।…
रामगढ़। रामगढ़ उपकारा में बंद कैदी जय मंगल हाजरा की सोमवार की शाम मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की खबर आ रही है। इस मामले की पुष्टि करते एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि धनबाद जिले के सरायढेला निवासी जय मंगल हाजरा जमीन के कारोबारी थे। उन्हें धनबाद क्षेत्र के ही एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पिछले डेढ़ वर्षो से वे धनबाद जेल में बंद थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन काफी गंभीर था। उन्हें सुरक्षा की दृष्टिकोण से धनबाद जेल से हटाकर रामगढ़ उपकारा में…

