Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया
रामगढ़

रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 18, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

विश्व भर में हिंदू धर्म-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए विहिप कार्य कर रही है:अजय पारिक

रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद का 61 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम को रामगढ़ के होटल ला मैरिटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय सेवा प्रमुख अजय पारिक उपस्थित रहे। स्थापना दिवस कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य वक्ता सहित विहिप क्षेत्र में बिरेंद्र साहु, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामगढ़ जिला संघचालक शत्रुघ्न प्रसाद ने संयुक्त रूप से राम दरबार और भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता अजय पारिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का स्थापना आज से 61 वर्ष पूर्व कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था।विश्व हिन्दू परिषद एक हिन्दुत्व विचारधारा से प्रेरित संगठन है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुषांगिक संगठन है। विश्व हिन्दू परिषद को वीएचपी और विहिप के नाम से भी जाना जाता है। विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा करना, और सामाजिक न्याय के लिए काम करना है।
विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व में हिंदू धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करता है। यह संगठन विभिन्न माध्यमों से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करता है, जिसमें सामाजिक सेवा, शिक्षा, धार्मिक कार्य, और जागरूकता अभियान शामिल हैं। सभी हिंदू भाई बहन जो इस संगठन से जुड़े हुए हैं,वह हर एक हिन्दुओं से उम्मीद करते है कि सनातन धर्म संरक्षण में सहभागी बने। कार्यकर्ताओं ने हिंदू धर्म-संस्कृति-समाज कि रक्षा के लिये तथा नशामुक्ति, लव जिहाद पर रोक, मतांतरण ऐसी समस्याओं के लिये कार्य करने का संकल्प सबने लिया।इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,रमा शर्मा,जिला मंत्री छोटू वर्मा,विजय गोयनका,भागीरथ पोद्दार, महेंद्र ठाकुर,जगत नारायण शाह, संतोष सिंह,अभय वर्मा,तरुण वर्मा ,अर्चना महतो, यशोदा देवी,अनामिका श्रीवास्तव,गीता मेहता, अशोक वर्मा,विनय शर्मा,नंद किशोर राम, अयोध्या वर्मा,रवि चंद्रवंशी,सुजल वर्मा,दिपक मुंडा, प्रियंका कुमारी, राहुल त्रिपाठी,रामा करमाली,आशिष शर्मा,प्रितम रजक सहित आम नागरिक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.