रामगढ़। झारखंड आंदोलन के महानायक, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की पावन स्मृति में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) डीएमएमयू रामगढ़ के तत्वावधान में पूरे जिले में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएमएमयू रामगढ़ के साथ-साथ 21 संकुल संगठनों एवं जिले के सभी ग्राम संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए। इन श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में लगभग 16000 से अधिक दीदियों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किया। समूह की दीदियों ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा और असली पहचान थे। वे सदैव गरीब, वंचित, दलित और आदिवासी समाज की आवाज़ बने रहे। उनका पूरा जीवन संघर्ष, त्याग और जल-जंगल-जमीन की रक्षा को समर्पित था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


