रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के कोने-कोने से वीवीआईपी अतिथि नेमरा पहुंचे। वीआईपी आवागमन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास के पास ही एक हेलीपैड बनाया गया था। सुबह से शाम तक लगातार हेलीकॉप्टरों का आना-जाना होता रहा। सड़क मार्ग से जहां आम व खास और समर्थक पहुंचते रहे, वहीं आसमान में हेलीकॉप्टरों की आवाजाही ने माहौल को और खास बना दिया। हेलीकॉप्टर देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने को आतुर दिखा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


