रजरप्पा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल रहा। मंदिरों और पंडालों में भक्ति गीतों की धुन गूंजती रही। छोटे-छोटे बच्चे नन्हा कान्हा और राधा बनकर अपनी अदाओं से लोगों का मन मोहते रहे। जगह-जगह झूला सजाये गये और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गयी। युवाओं ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें मक्खन-मलाई से भरी मटकी फूटते ही जय-जयकार गूंज उठी। क्षेत के कई जगहों में देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा. पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


