रामगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने योग गुरु रामदेव बाबा शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। आवास पर पहुंचकर उन्होंने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। रामदेव बाबा जैसे ही शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से मिले, उन्होंने दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावुक क्षण को देखकर उपस्थित लोग भी भाव-विभोर हो उठे। योग गुरु रामदेव बाबा ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन समाज और आदिवासी अस्मिता की लड़ाई के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन, छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


