जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाएं: फैज अक अहमद मुमताज रामगढ़। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक छत्तरमांडू स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने किया। मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार उपस्थित थे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दिया। भुचुंगडीह में अवैध मुहानों में लगी आग पर विशेष चर्चा बैठक में जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखण्ड के भुचुंगडीह क्षेत्र में स्थित अवैध मुहानों में लगी आग…
Author: खबरबोल एडिटर
खेल से जीवन में अनुशासन आता है:चंदन वत्स रामगढ़। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में डीएवी स्पोर्ट्स 2025 के अंतर्गत राज्य स्तरीय दो दिवसीय ‘ कराटे एवं वूशु’ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला के सीनियर डीएसपी चंदन वत्स उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ गुलाम नबी खान, प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डीएवी कथारा ( Zone- I) तथा विपिन राय प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डीएवी हेहल रांची थे। प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने किया अतिथियों का…
सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के विधायक जयराम महतो ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। रांची में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस मामले में सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। सूर्या हांसदा के शव की स्थिति और गोली के घाव से साफ है कि उसका फर्जी एनकाउंटर पुलिस ने किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई…
बोधगया के एएमयू परिसर से उन्होंने बिहार को 13000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सौंपे। पीएम मोदी ने गयाजी से ऑपरेशन सिंदूर पर PAK को चेताया, घुसपैठियों के बहाने RJD-कांग्रेस को घेरा गयाजी (बिहार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। गयाजी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि बिहार की धरती से लिया कोई भी संकल्प खाली नहीं जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए लेकिन इसे हमने तिनके की तरह बिखेर दिया। आरजेडी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा पीएम ने विपक्षी दल…
झारखंड के पलामू से महिला बरामद, आरोपी गिरफ्तार रांची। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक महिला को अगवा कर ट्रक में बंधक बनाया गया। दो हफ्ते तक उसे घुमाया गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पलामू में कार्रवाई कर महिला को जहां बरामद किया गया, वहीं दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गुरूवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला गाजियाबाद में साफ-सफाई का काम करती थी। आरोपियों ने महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ट्रक में बंधक बना लिया था। आरोपी सतपाल सिंह गाजियाबाद में कारपेंटर का काम करता था घटना सात अगस्त…
लगभग 1500 सौ श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया कुजू। सीसीएल सर्किट हाउस सारूबेरा के पास स्थित पुराना हनुमान मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के 6 दिन बाद चली आ रही परंपरा के अनुसार कृष्ण भगवान के छठियारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खीर बनाकर आचार्य के द्वारा भोग लगाकर उसे खीर में मिलाकर प्रसाद का वितरण लगभग 1500 श्रद्धालुओं के बीच किया गया। मंत्र उच्चारण के साथ खीर के प्रसाद का भोग लगाया सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी शिव शंकर झा ने भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी के मंत्र उच्चारण के साथ खीर के प्रसाद का भोग लगाया और श्रद्धालुओं…
जीएम की भूमिका संदिग्ध, नहीं दिया कोई सूचना:थाना प्रभारी थाना प्रभारी को फोन किया, नहीं किया कोई कार्यवाई:जीएम रामगढ़। रजरप्पा में कोयला तस्करी के विरुद्ध में सीसीएल प्रबंधन द्वारा की गई कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामले में रजरप्पा जीएम और रजरप्पा थाना प्रभारी एक दूसरे पर आरोप लगाया है । जीएम ने सूचना देने के बावजूद थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जीएम की भूमिका को ही संदिग्ध बता दिया है, बरहाल मामला जो भी हो दो विभागों की लड़ाई में कोयला तस्कर खूब चाँदी…
रामगढ़। रामगढ़ जिला अंतर्गत कैटिगरी 2 के बालूघाटों के ई नीलामी के लिए गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक कर कई निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया गया कि झारखण्ड बालू खनन नियमावली, 2025 झारखण्ड राज्य अंतर्गत स्थित संबंधित जिलों के ज़िला सर्वेक्षण रिपोर्ट (रेत) में उल्लिखित सभी बालू धारित भूमि/नदियों के लिए लागू है। अधिक भूमि क्षेत्र पर बालू खनन पट्टा प्रदान नहीं किया जाएगा उक्त नियमावली के अनुसार बिना वैध खनन पट्टा प्राप्त किये बालू खनिज का उत्खनन करना प्रतिबंधित है। साथ…
मंगल पाठ में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी हुई शामिल रामगढ़। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19वें भादो अमावस्या महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल पाठ प्रारंभ होने से पूर्व भगवान श्री गणेश की पूजा कराई गई। जिसके यजमान अजीत अग्रवाल सपत्नीक एकता अग्रवाल शामिल हुई। गणेश पूजन के बाद दादी जी का भव्य मंगल पाठ प्रारंभ हुआ। मंगल पाठ को करने के लिए वाराणसी की…
सफाई कर्मी के बावजूद भी नहीं होती है सफाई, बिमारी का खतरा,अधिकारी मौन सफाई कर्मी को बोलकर शौचालयों की जल्द कराई जाएगी सफाई:बीडीओ गोला(रामगढ़)।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक प्रखंड के प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला में साफ-सफाई की भारी अनदेखी सामने आई है। कार्यालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर बने शौचालयों में नियमित रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है। जिससे वहां कचरा जमा हो गया है। बदबू के कारण कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हो रही है। लेकिन साफ-सफाई की कौन जिम्मा उठाएं, जैसे तैसे काम चल रहा है। शौचालय उपयोग से…

