Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे एवं वूशु प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुख्यालय डीएसपी ने दिया जीत का मंत्र, पढ़े खबर
रामगढ़

अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे एवं वूशु प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुख्यालय डीएसपी ने दिया जीत का मंत्र, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 23, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

खेल से जीवन में अनुशासन आता है:चंदन वत्स

रामगढ़। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में डीएवी स्पोर्ट्स 2025 के अंतर्गत राज्य स्तरीय दो दिवसीय ‘ कराटे एवं वूशु’ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला के सीनियर डीएसपी चंदन वत्स उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ गुलाम नबी खान, प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डीएवी कथारा ( Zone- I) तथा विपिन राय प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डीएवी हेहल रांची थे।

प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने किया अतिथियों का स्वागत

विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी जोन एफ निशिकांत कर ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व शॉल भेट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर अपने अभिभाषण में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कि खेल से जीवन में अनुशासन आता है। जिसके बल पर हम आगे बढ़ते हैं। खेल में केवल जीत ही नहीं होती, हार कर भी हम आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। यह भी सीखने की एक सफल प्रक्रिया है।

अनुशासन से ही बेहतर जीवन की कल्पना की जा सकती:निशिकांत

विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत कर ने भी अपने अभिभाषण में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन है। खेल खेल कर बच्चे अनुशासित होते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना तथा देश का नाम रोशन करते हैं। खेल सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत भी बनाता है। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में मनोज कुमार मिश्र (सेवानिवृत प्राचार्य )अग्रसेन डीएवी भरेचनगर, किरण यादव प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल नीरजा सहाय काकें रांची, आलोक कुमार प्राचार्य डीएवी आरा कुजू , पी सिंह (सेवानिवृत प्राचार्य डीएवी), तारकेश्वर प्रधानाचार्य डीएवी चैनपुर उपस्थित थे। दोनों ही खेलों के आब्जर्वर के रूप में मुख्य भूमिका निभाने के लिए आरके सिन्हा प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल तोपा एवं के के सिंह प्राचार्य डीएवी स्कूल कोडरमा, झुमरी तिलैया उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.