मंगल पाठ में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी हुई शामिल
रामगढ़। श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर के भव्य प्रांगण में 19वें भादो अमावस्या महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मंगल पाठ प्रारंभ होने से पूर्व भगवान श्री गणेश की पूजा कराई गई। जिसके यजमान अजीत अग्रवाल सपत्नीक एकता अग्रवाल शामिल हुई। गणेश पूजन के बाद दादी जी का भव्य मंगल पाठ प्रारंभ हुआ। मंगल पाठ को करने के लिए वाराणसी की प्रसिद्ध मंगल पाठ वाचिक पायल अग्रवाल को उनकी टीम के साथ आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने अपने मीठे-मीठे भजनों से सभी भक्तों को खूब झुमाया। उनके द्वारा गाए गए सभी भजनों की सभी दादी भक्तों ने बहुत ही सराहना की। दादी जी के दरबार को बहुत ही सुंदर और आकर्षक फूलों से सजाया गया था, जो देखते ही बन रहा था।श्री रानी सती मंगल समिति की सदस्यों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। महोत्सव में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी भी दादी जी के मंगल पाठ में शामिल हुई। इस मंगल पाठ में 500 से ज्यादा दादी भक्त शामिल हुई। महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ मंगल पाठ का समापन किया गया।
मंगल पाठ में शामिल हुई श्री रानी सती महिला मंगल समिति की सदस्य
महोत्सव में शामिल होने वाली श्री रानी सती महिला मंगल समिति के सदस्यों में मंजू अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, संगीता बुधिया, सीमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सीमा मोदी, अनीता शर्मा, शशि जैन, शीला जैन, तरुण मित्तल, संजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, प्रीति जैन, बुलबुल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, प्रमिला अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नैना मेवाड़, मनीषा अग्रवाल, सृष्टि अगरवाल, मीनू अग्रवाल सहित कई लोग शामिल हुई।
महोत्सव को इनका रहा योगदान
महोत्सव को सफल बनाने में श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों में बजरंग लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंघानिया, सुभाष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघानिया, प्रमोद मोदी, कृष्ण अग्रवाल, विकास केडिया, इंदिरा अग्रवाल आदि का योगदान रहा।


