लगभग 1500 सौ श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया
कुजू। सीसीएल सर्किट हाउस सारूबेरा के पास स्थित पुराना हनुमान मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के 6 दिन बाद चली आ रही परंपरा के अनुसार कृष्ण भगवान के छठियारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खीर बनाकर आचार्य के द्वारा भोग लगाकर उसे खीर में मिलाकर प्रसाद का वितरण लगभग 1500 श्रद्धालुओं के बीच किया गया।
मंत्र उच्चारण के साथ खीर के प्रसाद का भोग लगाया
सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी शिव शंकर झा ने भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी के मंत्र उच्चारण के साथ खीर के प्रसाद का भोग लगाया और श्रद्धालुओं ने खासकर ज्यादातर संख्या में महिलाओं ने झूला झुलाकर कृष्ण भगवान के छटियारी कार्यक्रम का समापन किया। उसके बाद मंदिर के प्रांगण में स्त्री पुरुष बच्चे नौजवान के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. महिलाएं ढोल बाजे के साथ छटियारी से संबंधित अनेक गीत भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी के छठियारी के अवसर पर मंदिर के प्रांगण में गाई और झूमी।
इन्होंने किया कार्यक्रम को सफल
पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में तेज प्रताप सिंह संजय कुमार, अशोक प्रसाद ,मनोज श्रीवास्तव,राजन कुमार,, अभिराज सिंह, प्रियांशु कुमार, हिमांशु कुमार,अविनाश कुमार, मनोज मिश्रा,कामता सिंह, विनोद गिरी, अनिल सिंह,, श्री राम सिंह,, नीलम सिंह नीलम देवी सुनीता देवी रेणु देवी पम्मी कुमारी, पूनम देवी सूर्यवंशी सलोनी, स्नेहा सलोनी, नेहा भारती, नैना भारती किरण देवी, पूनम कुमारी, शिवती देवी सुगंती देवी, रीता देवी, गीता देवी, श्रुति कुमारी, अनीता देवी,अंजली देवी सहित सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष कार्यक्रम में शामिल थे।


