सदर अस्पताल में बेटा कहता रहा, कोई तो मुझे गोदी ले लो रामगढ़। तीज पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। लेकिन जब पति की दीर्घायु की कामना करने के लिए रांची से अपने घर स्कूटी से लौट रही महिला अपने बच्चे के साथ को फोरलेन के सैनी होटल के पास पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक रूप से मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, पुलिस ने एनएचएआई के कर्मियों के साथ उसे सदर…
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़। छोटे कद के एक बाबू जंगल को देखते देखते हाईवे पर मंडराने लगे हैं। इन्हे हाइवे पर खूब मजा आ रहा है। यह बाबू जंगल की व्यवस्था को छोड़ हाईवे पर अवैध वसूली में मशहूर हो गए हैं। लगातार अवैध कोयला लदी गाड़ियों को पकड़ने के फिराक में रहते हैं। जब्त करने के बजाय, वसूली पर है ज्यादा फोकस जंगल वाले छोटे कद के खिलाड़ी का मंशा कभी भी गाड़ी को पकड़कर केश करने की नहीं होती है। क्योंकि केश करने से उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है। इसलिए इन्हें अवैध वसूली का चस्का लग गया है। एक…
केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री ने किया फील्ड प्रशिक्षण केंद्र एफटीसी कुजू के नवपुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन रामगढ़। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई ) देश की खनिज अन्वेषण एवं भूवैज्ञानिक अनुसंधान का प्रमुख संस्थान है। मंगलवार को फील्ड प्रशिक्षण केंद्र, एफटीसी कुजू के नवपुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन किया गया, परिसर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया। उनके साथ भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक असित साहा, अपर महानिदेशक एवं पूर्वी क्षेत्र की विभागाध्यक्ष वर्षा अशोक अगलावे, उप महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष जीएसआई प्रशिक्षण संस्थान डॉ. एस. रवि, झारखंड राज्य इकाई के उप महानिदेशक अखौरी…
घायल को गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए भेजा धनबाद अस्पताल वर्तमान मुखिया के पति है घायल शंकर, पुलिस छावनी मे तब्दील, क्षेत्र में तनाव धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के फुलारीटाड़ डुमरा मोड़ बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के क्षेत्रीय कार्यालय डुमरा मोड़ मे सोमवार की रात बाइक सवार ने मंदरा के पूर्व मुखिया शंकर बेलदार को गोली मार दी।जिसे स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए धनबाद एसजेएस अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। अवैध कोयला तस्करी को लेकर दिया गया घटना को अंजाम! क्षेत्र मे चर्चा है कि क्षेत्र मे अवैध…
दिव्यांगता मुक्त भारत की परिकल्पना ही संगठन का उद्देश्य: मनमोहन सिंह लांबा रामगढ़। लघु उद्योग भारती ने सोमवार को 12 वर्षीय दिव्यांग अंजलि कुमारी को ट्राइसाइकिल देकर, उसके जीवन में खुशहाली ला दी। चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करने वाले अनिल कुमार और अनिता देवी की यह बेटी है। पिता अनिल कुमार ने लघु उद्योग भारती के प्रति आभार जताते हुए बताया अंजली जन्म से ही दिव्यांग है वह बोल भी नहीं सकती, तथा चलने फिरने में असमर्थ है। अब इस ट्राइसाइकिल से उसे बहुत मदद मिल जाएगी। इस दिव्यांग बालिका की जानकारी मिलने पर लघु उद्योग भारती…
मयंक सिंह के रिमांड के मामले में एसीजेएम ने दोनों पक्षों को सुनकर फैसला रखा सुरक्षित पुलिस ने जिसे बताया मयंक सिंह, बचाव पक्ष ने बताया सुनील कुमार एसटीएस की कहानी पर सुनील कुमार के वकील का कड़ा एतराज रामगढ़। अज़रबैजान जेल से निकाल कर जिस व्यक्ति को एटीएस की टीम रामगढ़ कोर्ट लेकर के आई है, वह खुद को मयंक सिंह होने से इनकार कर रहा है। उसके अधिवक्ता ने एटीएस की दलील पर कड़ा एतराज जताया है। उसने एटीएस की जांच पर भी सवाल खड़ा किया है। शनिवार को जब कोर्ट में अज़रबैजान से आए कैदी को पेश…
एसपी ने किया मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अधिकारियों को किया निर्देशित थाना और ओपी में आने वाले फरियादियों के साथ करे बेहतर व्यवहार रामगढ़। एसपी अजय कुमार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों से बारी बारी से क्षेत्र की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही थाना व ओपी में आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया। इन बिंदुओं पर एसपी ने पदाधिकारियों को…
अध्यक्ष चिंतामणि पटेल व सचिव अरविंद कुमार महतो बने रामगढ़। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर श्री श्री महामाया मंदिर माया टुंगरी ट्रस्ट की बैठक रविवार को होटल सैनी के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में पूजा आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही दुर्गा पूजा 2025 समिति का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर महतो व संचालन ट्रस्ट के सचिव झलक देव महतो ने किया। बैठक में अध्यक्ष दामोदर महतो ने कहा कि इस बार ट्रस्ट का संकल्प है कि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा, स्वच्छता तथा सांस्कृतिक माहौल उपलब्ध…
रक्तदान शिविर में समाज की युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग, किया रक्तदान निःस्वार्थ भाव के साथ रक्तदान कर जरूरतमंदों की जीवन में लाए खुशी:शिवचंद्र रामगढ़। शहर के बाजार टांड़ स्थित कुशवाहा विकास समिति सह कुशवाहा भवन के तत्वाधान में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सदर अस्पताल की टीम के द्वारा रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद (शिवा) उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव भीम कुमार कुशवाहा, संरक्षक धनश्याम महतो, बसंत कुशवाहा, रमेश प्रसाद कुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित…
रामगढ़। रामगढ़ में खुला साइबर थाना साइबर क्रिमिनल को पकड़ने में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी की सक्रियता से एक ऐसी महिला गिरफ्तार की गई है जो साइबर गिरोह चला रही थी। उसके पास से कई बैंक पासबुक आदि बरामद हुआ है। इस मामले की जानकारी रविवार को एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को साइबर थाने में साइबर गिरोह द्वारा 2 लाख 4 हजार 500 रुपए की ठगी किए जाने की सूचना आई थी। कांड संख्या 3/ 25 में कार्रवाई करते हुए साइबर थाने के पदाधिकारी ने उस…

