Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»उपायुक्त ने की जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, हर हाल में रोके अवैध खनन और परिवहन, और क्या बोले डीसी, पढ़े खबर
रामगढ़

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, हर हाल में रोके अवैध खनन और परिवहन, और क्या बोले डीसी, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 23, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाएं: फैज अक अहमद मुमताज

रामगढ़। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक छत्तरमांडू स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने किया। मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार उपस्थित थे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दिया।

भुचुंगडीह में अवैध मुहानों में लगी आग पर विशेष चर्चा

बैठक में जिला अंतर्गत चितरपुर प्रखण्ड के भुचुंगडीह क्षेत्र में स्थित अवैध मुहानों में लगी आग पर उपायुक्त के द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। आग पर काबू पाने को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीसीएल महाप्रबंधक एवं अंचल अधिकारी चितरपुर सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अवैध खनन पर रोक लगाने की दिशा में हो रही कार्रवाई की डीसी ने ली जानकारी

बैठक में उपायुक्त ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से उसे अच्छी तरह बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने एवं अवैध मुहानों की अच्छी तरह से डोजरिंग करने को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं एरिया सिक्योरिटी ऑफीसर्स को कार्यों पर विशेष ध्यान देने एवं अवैध मुहानों से किसी भी तरह का कोई भी खनन कार्य न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बालू की अवैध कारोबार पर रोक लगाने कि निर्देश

बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने हेतु कई दिशा निर्देश दिए।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.