Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उन्हें BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने RJD नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “RJD में केवल परिवार की ही चलती है, बाकी कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। कुछ बाहरी लोग पार्टी और परिवार दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले…
Author: डेस्क एडिटर
Khagaria : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और दोनों पार्टियों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। शाह ने कहा कि “केंद्र में हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक PM मोदी या CM नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में केवल घोटाले ही हुए। गृह…
Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के नाम भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझू उर्फ आईलेक्स और महेश्वर गंझू उर्फ जितिया बताये गये। साजिद अंसारी लोहरदगा का रहने वाला है। बाकी के चारों रांची के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इन लोगों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 15 बाइक बरामद की है। सभी गाड़ियां चोरी की हैं। तीन थानों की पुलिस ने मिलकर इस गिरोह…
Ranchi : मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंजाब सरकार के इस आमंत्रण के लिए आभार…
Darbhanga : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। एनडीए प्रत्याशी ईश्वर मंडल की प्रचार गाड़ी पर हमला हुआ। घटना मनिगाछी प्रखंड के रामनगर गांव में घटी। सूत्रों के अनुसार, प्रचार गाड़ी पर अचानक हमला किया गया और गाड़ी पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए। ईश्वर मंडल ने आरोप लगाया कि इस हमले में बच्चों और नाबालिगों को आगे रखा गया। ईश्वर मंडल ने कहा कि यह एक राजनीतिक रूप से संगठित हमला था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में स्थानीय थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी।…
Gopalganj : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जन सुराज पार्टी ने गोपालगंज सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव को अपना पूरा समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को गोपालगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव ने जन सुराज में शामिल होने का ऐलान भी किया। प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार में पहले बूथ लुटेरों को देखते थे, अब उम्मीदवारों को लूटा जा रहा है। बड़े नेता नैतिकता भूलकर दूसरे दलों के उम्मीदवारों को धमकाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारे पास अनूप श्रीवास्तव जैसा विकल्प था। वे गोपालगंज…
देश-विदेश : देश की प्रमुख ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने Jio प्लेटफॉर्म लिमिटेड की इक्विटी वैल्यू को अपग्रेड कर 148 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 13,000 अरब रुपये) कर दिया है। वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी के EBITDA/PAT का CAGR 18-21 प्रतिशत रहने का अनुमान है। साथ ही, 2028 तक फ्री कैश फ्लो 558 अरब डॉलर पहुंच सकता है। रिपोर्ट में स्पेक्ट्रम कीमतों में गिरावट की संभावना जताई गई, जिससे जियो को फायदा होगा। पिछले महीने जेपी मॉर्गन ने Jio की वैल्यू 136 अरब डॉलर (करीब 11,936 अरब रुपये) लगाई थी। ICICI ने इससे 12 अरब डॉलर (करीब 1,050…
Giridih : गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ अज्ञात युवकों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और हवा में लहराने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदल गई। इसी बीच एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली, उसे लोड किया और हवा में लहराने लगा। आसपास के लोगों ने स्थिति बिगड़ती…
Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। पुलिस द्वारा पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गिरफ्तार लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है और केवल एक पक्ष के लोगों को ही पकड़ा गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस को दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन बिना जांच के केवल एक पक्ष को दोषी ठहराया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय दल-बल के…
Ranchi : छठ महापर्व को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। 27 और 28 अक्टूबर को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान में कई बदलाव किए गए हैं। भारी वाहनों पर दो दिन तक रोक रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर को तड़के 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर की सीमाओं में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इन वाहनों को रिंग…

