Author: डेस्क एडिटर

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के टिकट बंटवारे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयोजक अजय झा ने नरपतगंज विधानसभा सीट से पार्टी टिकट न मिलने पर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन समय रहते उनके परिवार और समर्थकों ने उन्हें रोक लिया। इस घटना से बड़ा हादसा टल गया। भाजपा में 25 वर्षों का योगदान अजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने 1985 में यूथ कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और पिछले 25 सालों से भाजपा के लिए तन-मन-धन से काम…

Read More

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल  संतोष गंगवार ने राजभवन परिवार के सभी कर्मचारियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को विशेष उपहार भी भेंट किए। राज्यपाल ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, “राज भवन परिवार के सभी कर्मियों से भेंट कर उन्हें ‘धनतेरस’ एवं ‘दीपावली’ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ये पावन पर्व सबके जीवन में सुख, समृद्धि और अपार खुशियाँ लेकर आएँ, यही हमारी प्रार्थना है।”

Read More

छत्तीसगढ़ …छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य इलाके में शुक्रवार को 208 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं। इस कदम को राज्य में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा। सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने 153 हथियार भी अधिकारियों को सौंपे, जिनमें 19 AK-47, 17 SLR, 23 इंसास राइफल, 1 इंसास LMG, 36 .303 राइफल, 4 कार्बाइन, 11 BGL लॉन्चर, 41 बारह बोर और 1 पिस्तौल शामिल हैं।अधिकारियों का कहना है कि इस बड़े आत्मसमर्पण के…

Read More

Ranchi : झारखंड HC ने शराब घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह की याचिका खारिज कर दी है। अब रांची, हजारीबाग और गुमला में उनके नेक्सजेन शोरूम सील रहेंगे और नहीं खुल सकेंगे। कोर्ट ने पहले रांची के मोटोजेन, जमशेदपुर और हजारीबाग के नेक्सजेन महिंद्रा शोरूम खोलने का आदेश दिया था, लेकिन शुक्रवार की सुनवाई में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के विरोध के बाद सिविल रिट को रद्द कर दिया। एसीबी का विरोध और कोर्ट का फैसला सुनवाई के दौरान एसीबी के सीनियर काउंसिल सुमित गाड़ोदिया (विजिलेंस कैबिनेट द्वारा नियुक्त) ने शोरूम खोलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

Chaibasa : चाईबासा जिले की लोहे की नगरी किरीबुरु इन दिनों एक अजीब और चिंताजनक समस्या का सामना कर रही है। यहां के बच्चे अब मैदानों या लाइब्रेरी में नहीं, बल्कि जंगल में “पब जी” खेलते नजर आते हैं। एपेक्स ऑफिस के पीछे का घना जंगल अब स्थानीय लोगों के बीच “गेमिंग ज़ोन” के नाम से मशहूर हो चुका है, जहां किशोर उम्र के बच्चे मोबाइल लेकर घंटों बैठ जाते हैं और ऑनलाइन युद्ध में डूबे रहते हैं। जंगल में बन गया बच्चों का ‘गेमिंग जोन’ स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोपहर या शाम के समय समूह में कई बच्चे जंगल की…

Read More

Palamu : पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने बैंकिंग घोटाले के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। JRG बैंक दंगवार शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को छह करोड़ रुपये से अधिक के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक आशीष रंजन ने शाखा में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। फर्जी खातों से निकाली करोड़ों की राशि जांच में पाया गया कि आरोपी मनोज सिंह ने बैंक में पदस्थापित रहते हुए 11 महिला समूहों के नाम पर फर्जी लोन स्वीकृत किए। ग्राहकों की जानकारी के…

Read More

Chatra : चतरा पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को नक्सली संगठन TSPC के एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप और रोहिणी गंझू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह नक्सली चतरा और पलामू क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे और उनके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सली कुणाल के खिलाफ चतरा व पलामू क्षेत्र में 16 मामले दर्ज हैं, जबकि रोहिणी के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों नक्सलियों ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। एसपी…

Read More

Lohardaga : लोहरदगा जिले के कुडू क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ा शिकंजा कसा। हरियाणा से रांची जा रहे एक कंटेनर वाहन को पकड़ा गया, जिसमें 1413 पेटी अवैध शराब भरी थी। इसकी कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। SP को मिली थी इनफार्मेशन SP सादिक अनवर रिजवी को इनपुट मिली थी कि एक कंटेनर अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर रांची जा रहा है। SP के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी में शराब की पेटियां बरामद…

Read More

Patna :  पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में RDX रखा गया है। ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। कोर्ट प्रशासन ने तुरंत इस मामले की जानकारी पटना के एसएसपी को दी। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है, और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। यह पहली बार नहीं है जब पटना सिविल कोर्ट…

Read More

Ranchi : झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने राज्य में बढ़ रही अवैध धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर चिंता जताई और एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने आरोप लगाया कि रांची जिले के नामकुम प्रखंड के चान्द गांव में एक साल से बिना किसी अनुमति के ‘झारखंड महाअभिषेक चर्च’ टेंट लगाकर प्रार्थना सभाएं कर रहा है। इन सभाओं में यह दावा किया जाता है कि यीशु के नाम पर प्रार्थना करने से गंभीर बीमारियां जैसे अंधापन, लंगड़ापन और एड्स ठीक हो सकते हैं। समिति का कहना है कि…

Read More