Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आदिवासी सामाजिक संगठनों और भाजपा द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद का असर बुधवार को चाईबासा समेत कई इलाकों में दिखने लगा है। चाईबासा में बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। ताम्बो चौक, सदर बाजार, बस स्टैंड और शहीद पार्क के पास कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराया। सुबह खुले कई पेट्रोल पंप और प्रतिष्ठानों को भी बंद कराया गया। चक्रधरपुर में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। पवन चौक और मेन रोड इलाके की कई दुकानें बंद हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों…
Author: डेस्क एडिटर
Mumbai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 अक्टूबर को मुंबई दौरे पर हैं। वे शाम करीब 4 बजे गोरेगांव के नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि वह इस कार्यक्रम के माध्यम से समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और भारत के सुधारों को उजागर करने के लिए उत्साहित हैं। ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम में वैश्विक समुद्री कंपनियों के सीईओ, निवेशक, नीति-निर्माता और अंतर्राष्ट्रीय भागीदार हिस्सा लेंगे। यह…
Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के सबसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल गांधी मैदान में ब्लड जांच के लिए उपयोग की गई हजारों शीशियां खुलेआम फेंक दी गई हैं। ये संक्रमित मेडिकल कचरा कई दिनों से रास्तों पर बिखरा पड़ा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। गांधी मैदान में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। सुबह से देर रात तक यहां बच्चे, युवा और वृद्धजन व्यायाम, खेलकूद और अन्य जरूरतों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस्तेमाल हो चुका मेडिकल कचरा फेंकना न केवल विभागीय…
Begusarai : बेगूसराय जिले में बुधवार सुबह NH-31 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बेतरह जख्मी हो गए। हादसा सिंघौल थाना क्षेत्र के पास हुआ, जब DTO राजीव कुमार, CO राहुल कुमार और OSD रंजीत कुमार एक ही वाहन से लौट रहे थे। भोर की चार बजे हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार तीनों अधिकारी सिमरिया घाट का निरीक्षण कर जिला मुख्यालय लौट रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो…
Ranchi : रांची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मांस से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं, जिनमें एक बड़ा और एक छोटा ट्रक शामिल है। सूचना पर की गई छापेमारी पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशु का मांस लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और प्रतिबंधित मांस को मौके पर ही जब्त कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस अब इस…
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने झारखंड की महागठबंधन सरकार पर आदिवासियों के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में ‘नो एंट्री’ की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे आदिवासियों पर पुलिस की कार्रवाई निंदनीय और अमानवीय है। सोरेन ने कहा कि आदिवासी दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके, लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांग को नजरअंदाज कर आंदोलन को दबाने का रास्ता चुना। उन्होंने सरकार पर आदिवासियों और किसानों को निशाना बनाने, फर्जी मुकदमे…
Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया और आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। साथ ही, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पुत्र के विवाह के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वेल्डिंग दुकानदार जसीमुद्दीन अंसारी की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को बीती देर रात अंजाम दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-98 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे लंबे समय तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। कॉल कर बुलाया, फिर कर दी हत्या जानकारी के अनुसार, मृतक जसीमुद्दीन अंसारी हरिहरगंज बाजार में अपनी वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर वेल्डिंग का काम करने…
Jamshedpur: सिदगोड़ा में सोमवार देर रात पुलिस और कुख्यात सुजीत सिंह–प्रिंस खान गिरोह के शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बेहतरीन सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ से पहले गिरोह के शूटर एक क्वार्टर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुलिस की दबिश पड़ते ही अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर करीब तीन राउंड गोलियां दागीं। इस दौरान मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे डीएसपी भोला प्रसाद बाल-बाल बच गए। गोलीबारी का जवाब देते हुए पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक शूटर **रवि महानंद उर्फ गोपाल** के पैर…
Chaibasa : चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सियाल पत्ता चुनने गई 10 वर्षीय बच्ची की मौत नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज (10 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान वह अनजाने में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी विस्फोटक के संपर्क में आ गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था…

