Bokaro : बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित आदर्श कॉलोनी में बीते देर शाम अचानक गोली चलने की आवाज से इलाके में तहलका मच गया। इस गोलीकांड में एक आईआरबी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह में पदस्थापित अजय यादव उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले छठ पर्व की छुट्टी मनाने अपने घर आया था। पेट में लगी गोली से हुई मौत स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार की शाम किसी आपसी विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सीधे अजय यादव के पेट में जा लगी।…
Author: डेस्क एडिटर
Gumla : गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के डाडहा गांव में एक युवक की बॉडी उसके ही घर में फंदे पर लटकती हालत में मिली। मृतक की शिनाख्त कार्तिक उरांव के तौर पर की गयी। करीब 24 साल का कार्तिक उरांव सनीचरवा उरांव का बैटा है। वह शादीशुदा था और उसकी गर्भवती पत्नी मायके गयी हुई थी। सुबह जब पिता ने देखा, तब हुआ खुलासा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सनीचरवा उरांव जब अपने बेटे कार्तिक को जगाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो…
Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (AITC) की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी AITC अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा जारी पत्र में दी गई। शिल्पी तिर्की ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और AITC अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री ने यह भी कहा कि वे…
Mokama : बिहार की चर्चित मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह चुनावी प्रचार के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। डुमरा गांव में आयोजित जनसभा में उनका मंच अचानक टूट गया, जिससे वे अपने समर्थकों समेत नीचे गिर पड़े। मिली जानकारी के अनुसार अनंत सिंह उस वक्त मंच पर मौजूद थे जब उनके समर्थक ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। भीड़ और वजन बढ़ने से मंच अचानक टूट गया और वहां मौजूद कई लोग जमीन पर गिर गए।सौभाग्य से इस हादसे में अनंत सिंह को गंभीर चोट नहीं आई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत संभाला…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी माहौल गर्मा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। तेजस्वी बोले, “भाजपा को जनता ने 20 साल दिए, अब हमें सिर्फ 20 महीने दीजिए हम नया बिहार बनाएंगे।” मौजूदा सरकार पर तीखा वार तेजस्वी ने नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। “अमित शाह खुद मान चुके हैं कि बिहार में उद्योग नहीं लग सकते। यह सरकार ठहरे हुए पानी की तरह सड़ चुकी…
Patna : पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात का लाइव टेलीकास्ट बीजेपी मीडिया सेंटर में दिखाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” में सभी को शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगले महीने की 15 तारीख को जनजातीय जयंती मनाई जाएगी। छठ पर्व को लेकर पीएम ने कहा कि यह सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने अपने चाय से जुड़े अनुभव साझा किए और कहा कि इस बार वे कॉफी पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कोरापुर कॉफी की खूब तारीफ की और बताया कि इससे किसानों को लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी…
Ranchi : उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप से सरेंडर कराने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी की गई थी। यह खुलासा ED और NIA की जांच में हुआ है। गुजरात के रहने वाले नंदलाल स्वर्णकार ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधीन काम करने वाले National Technical Research Organisation (NTRO) का निलंबित कर्मचारी बताकर यह ठगी की। सरेंडर कराने के नाम पर हुई ठगी जांच में पता चला है कि रांची जिले के बेड़ो निवासी चंद्रशेखर, जो दिनेश गोप के संगठन का सदस्य था, ने पूछताछ में इस साजिश का खुलासा किया। केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के बीच…
Gumla : आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर गुमला जिले में व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। डीसी प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उत्तीर्णता सुनिश्चित करना है। जिला स्तर पर भी बोर्ड परीक्षा के लिए टास्क फोर्स और विषयवार शिक्षकों की कोर समिति बनाई गई है। इस समिति में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), डीएसई, डायट प्राचार्य, संकाय सदस्य और विषय…
Jamtara : सूर्य उपासना के महापर्व छठ के उत्सव में पूरे देश में उत्साह का माहौल है। लोग पवित्रता और नियमों का पालन करते हुए इस लोक आस्था के पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, फलों की बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए जामताड़ा में फल विक्रेता खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। प्रशासन की खामोशी इस गंभीर मुद्दे को और उजागर कर रही है। शनिवार सुबह मिहिजाम स्थित एसबीआई बैंक के सामने फुटपाथ पर लगी फल दुकानों में यह चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। दुकानदार लाल और हरे रंग के…
Purnia : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच उन पर पैसे बांटने का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है और अब आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। दरअसल, पिछले दो हफ्तों में पप्पू यादव वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे। वहां उन्होंने कुछ परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में नकद राशि दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सहदेई थाने में उनके…

