Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»सुखदेवनगर थाना में बवाल, पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा
झारखंड

सुखदेवनगर थाना में बवाल, पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 24, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। पुलिस द्वारा पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गिरफ्तार लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है और केवल एक पक्ष के लोगों को ही पकड़ा गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस को दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन बिना जांच के केवल एक पक्ष को दोषी ठहराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। डीएसपी ने दोनों पक्षों को समझाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अरगोड़ा इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों पक्ष सुखदेवनगर थाना पहुंचे, जहां स्थिति फिर से बिगड़ गई और थाना परिसर में ही हाथापाई की नौबत आ गई। थाना में हुई इस मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हीं गिरफ्तारियों के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि वीडियो फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.