Desh videsh… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह केरल के प्रमदम में राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उनके वायु सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान नया बना कंक्रीट हेलीपैड धंस गया, जिससे हेलीकॉप्टर एक गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि इस घटना से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्यों हुआ हादसा? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए आखिरी समय में जगह तय की गई थी। इसके लिए मंगलवार देर रात हेलीपैड तैयार किया गया, लेकिन कंक्रीट पूरी तरह सूख नहीं पाया।…
Author: डेस्क एडिटर
हरियाणा.. ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को बुधवार को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में आयोजित समारोह में नीरज को यह सम्मान दिया गया। इस दौरान नीरज सेना की वर्दी में नजर आए। नीरज का शानदार सफर हरियाणा के पानीपत के खंडरा गांव के 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इससे पहले नीरज भारतीय सेना में सूबेदार…
Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे से होगा। खेल मंत्री ने दी तैयारियों की जानकारी मंत्री…
Patna : छठ महापर्व में 12 हजार ट्रेन चलाने के दावे पर राजद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। RJD के प्रवक्ता कैलाश यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार का छठ पर्व के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का दावा खोखला साबित हुआ है। देशभर से बिहार-झारखंड लौटने वाले करोड़ों प्रवासी मजदूरों को घर वापसी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार का दावा ‘जुमला’ कैलाश यादव ने कहा, “मोदी सरकार ने घोषणा की थी कि छठ पर्व के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि व्रती और श्रद्धालु आसानी से घर…
Latehar : लातेहार पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने उसके गैंग के पांच एक्टिव गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फुलचन्द खलखो, तुलसी मुंडा और तनवीर अंसारी बताये गये। इन लोगों की उम्र 19 साल से 33 साल के बीच है। इनमें से संदीप यादव गुमला का रहने वाला है। वहीं, बाकी के चार लोग रांची के अलग-अलग इलाके में रहते हैं। पुलिस ने राहुल सिंह के गुर्गों के पास से दो देशी पिस्तौल, पांच गोलियां और पांच मोबाइल फोन जब्त किये हैं। सभी मिलकर टोरी स्टेशन पर…
Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में बीती देर रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की कुल छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी मात्रा में स्क्रैप जलकर राख हो गया। पटाखे से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग…
Patna : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है और NDA की जीत के बाद नीतीश ही सरकार की शपथ लेंगे। सीट बंटवारे पर सहमति से फैसला कुशवाहा ने NDA के सीट बंटवारे पर कहा कि गठबंधन में सभी दल मिलकर सीटें तय करते हैं। कोई भी पार्टी 243 सीटों पर अकेले नहीं लड़ती। अगर किसी दल की मौजूदा सीट है, तो आपसी सहमति से दूसरी पार्टी को उम्मीदवार…
Ranchi : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना दीपावली की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव के ही सोमा उरांव (30) के रूप में हुई है। मृतक के पिता फगुवा उरांव के अनुसार सोमा उरांव दीपावली की रात अपने दोस्तों के साथ गांव के अखाड़ा में जुआ खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। वह बिना कुछ कहे सोमा उरांव के करीब गया और उसे सटाकर गोली मार दी।…
Ranchi : रांची के शराब कारोबारी उमाशंकर सिंह से कुख्यात राहुल सिंह गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। उमाशंकर सिंह हटिया के चांदनी चौक में रहते हैं। उन्हें पांच दिनों के भीतर पांच करोड़ रुपये बतौर रंगदारी देने को कहा गया है, वरना अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी है। इस धमकी के बाद से कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है। तीन बार आया कॉल, फिर वॉट्सएप पर मैसेज इस मामले में उमाशंकर सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, बीते 18 अक्टूबर को दोपहर 12:04 बजे उन्हें एक…
Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 परिसर में आज भव्य “पुलिस संस्मरण दिवस परेड” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य और देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल तथा पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के साथ ही पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। परेड की शुरुआत वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। सभी पुलिसकर्मियों ने शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया और उनके साहस और योगदान को याद किया। इस अवसर पर विशेष रूप से झारखण्ड…

