Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गिरिडीह के टोल प्लाजा पर हंगामा, बदमाशों ने झड़प में लहराई पिस्टल… देखें वीडियो
झारखंड

गिरिडीह के टोल प्लाजा पर हंगामा, बदमाशों ने झड़प में लहराई पिस्टल… देखें वीडियो

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 24, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Giridih  : गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ अज्ञात युवकों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और हवा में लहराने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदल गई। इसी बीच एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकाली, उसे लोड किया और हवा में लहराने लगा। आसपास के लोगों ने स्थिति बिगड़ती देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना बीते शुक्रवार की हैसूचना मिलते ही डुमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक सभी युवक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने टोल प्लाजा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि संबंधित युवक की पहचान की जा सके। डुमरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार का प्रदर्शन कानूनन अपराध है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल प्लाजा के आसपास आए दिन बाहरी युवकों का जमावड़ा रहता है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.