Darbhanga : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। एनडीए प्रत्याशी ईश्वर मंडल की प्रचार गाड़ी पर हमला हुआ। घटना मनिगाछी प्रखंड के रामनगर गांव में घटी। सूत्रों के अनुसार, प्रचार गाड़ी पर अचानक हमला किया गया और गाड़ी पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए। ईश्वर मंडल ने आरोप लगाया कि इस हमले में बच्चों और नाबालिगों को आगे रखा गया।
ईश्वर मंडल ने कहा कि यह एक राजनीतिक रूप से संगठित हमला था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में स्थानीय थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी। पुलिस द्वारा जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


