Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»बाइक चोरी करने वालों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, पांच उचक्के पुलिस के शिकंजे में
झारखंड

बाइक चोरी करने वालों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, पांच उचक्के पुलिस के शिकंजे में

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 25, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के नाम भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझू उर्फ आईलेक्स और महेश्वर गंझू उर्फ जितिया बताये गये। साजिद अंसारी लोहरदगा का रहने वाला है। बाकी के चारों रांची के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। इन लोगों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 15 बाइक बरामद की है। सभी गाड़ियां चोरी की हैं। तीन थानों की पुलिस ने मिलकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थी। रांची के पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व और हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा की देखरेख में टीम गठित की। टीम में तीन थानों यानी जगरनाथपुर, धुर्वा और खलाड़ी थाना की पुलिस को शामिल किया गया। तफ्तीश शुरू की गयी और कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी बीच बीते शुक्रवार को मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास एंटी-क्राइम चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइख सवार को रोका गया। उसकी गाड़ी की नंबरप्लेट पर टेप चिपका हुआ था। उसने पुलिस को अपना नाम भरत बैठा बताया। गाड़ी के कागजात उसके पास नहीं मिले। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बाइक चोरी की है। उश बाइक को उसने शहीद मैदान सब्जी बाजार से बीते 19 अक्टूबर को टपाया था।

एक साल में चुराईं 100 से ज्यादा बाइकें

पुलिस को दिये अपने बयान में भरत बैठा ने खुलासा किया वह अपने साथी शाजिद अंसारी के साथ मिलकर गुजरे एक साल में 100 से अधिक मोटरसाइकिलें चुरा चुका है। ये दोनों मुख्य रूप से साप्ताहिक बाजारों… जैसे बेड़ों, नगड़ी, शालीमार और शहीद मैदान से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को बाद में कोयलरी क्षेत्र (मैक्लुस्कीगंज, खलारी, पिपरवाड़, बालूमाथ) में औने-पौने दाम में बेच देते थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.